Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Space Technology: स्पेस टेक्नॉलाजी में पहली बार कदम रख रहा मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश

Space Technology: स्पेस टेक्नॉलाजी में पहली बार कदम रख रहा मध्यप्रदेश

Ranu August 7, 2024

एमपी में निवेश करने के बताएंगे फायदे

Space Technology: स्पेस टेक्नोलॉजी में निवेश को लेकर मध्य प्रदेश में पहली बार सरकार ने कदम बढ़ाया है. इस सेक्टर में प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरु में उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इस दौरान स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रही और अन्य आईटी कंपनियों से जुड़े उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

दो दिन बेंगलुरू में रहेंगे सीएम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलुरू में 7 और 8 अगस्त को आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से निवेश पर चर्चा करेंगे। वे उद्योगपतियों को स्पेस टेक्नोलॉजी, आईटी, गारमेंट क्षेत्र के लिए प्रदेश में तैयार इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म की जानकारी देंगे। सीएम यादव पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियों से भी चर्चा करेंगे। इससे पहले मुंबई और कोयंबटूर में सेशन मीटिंग हो चुकी हैं।

Space Technology: स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पहला प्रयास

मोहन सरकार ने स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में प्रदेश में पहली बार निवेश पाने के प्रयास शुरू किए हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियां उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। उपग्रह के माध्यम से वैश्विक निगरानी और डेटा की शुद्धता में सुधार होता है। यह कंपनियां अंतरिक्ष में प्रदूषण और कक्षीय वस्तुओं पर निगरानी के लिए नई तकनीकी विकसित कर रही हैं।

इनमें मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियां हैं जिनके प्रतिनिधियों की सीएम यादव से मीटिंग होना है। सेटस्योर कंपनी सैटेलाइट इमेजरी उपलब्ध कराती है जो कृषि क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार पिक्सल कंपनी पृथ्वी के चित्रों पर आधारित छोटे सैटेलाइट का निर्माण और संचालन करती है।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

Space Technology: भोपाल-इंदौर में बनेगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

सीएम डॉ. यादव चाहते हैं कि ये कंपनियां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को भोपाल और इंदौर में स्थापित करें। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बनेंगे और लोकल इकोनामी के मूवमेंट में तेजी आएगी। इन केंद्रों की स्थापना से प्रदेश की प्रतिभाओं का उपयोग किया जा सकेगा जिससे एक्सपर्ट वर्कर्स की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इन केंद्रों से शहरों में तकनीकी नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

Read More- Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, दर्जन भर प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

टेक्सटाइल कंपनियों के साथ भी चर्चा

मध्यप्रदेश में गारमेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं को देखते हुए सीएम यादव बेंगलुरु में टेक्सटाइल कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव चर्चा करेंगे। इस क्षेत्र की कंपनियां बेस्ट कॉर्प और गोकलदास मध्यप्रदेश में निवेश कर रही है। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश को यूनिवर्सल गारमेंट सेक्टर में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। साथ ही एमपी में पर्यटन, एमएसएमई में निवेश की संभावनाओ से भी निवेशकों को परिचित कराया जाएगा।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, दर्जन भर प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Next: Cheapest Flight Ticket: मध्यप्रदेश में सिर्फ 1462 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.