रिपोर्ट – अखिलेश सिंह
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के कोइलपूरा गांव में नाबालिग किशोर की मौत के मामले में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कप्तानगंज के एसएचओ दीपक दुबे को निलंबित कर दिया है, मामले में एसएचओ ने कार्रवाई में लापरवाही को जिसकी वजह से एसपी ने निलंबित कर जांच बिठा दी है, पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
आप को बता दें बीते 21 -21 की रात को नाबालिग किशोर को आदित्य नाम के युवक ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया, आरोप है कि चार लोगों ने पहले नंगा करके जमकर मारा पीटा और मुंह में बारी बारी पेशाब करके वीडियो बना लिया, जब किशोर ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई तो परिजनों ने थाने में 21 दिसंबर को तहरीर दी, लेकिन इतना गंभीर मामला होने के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, परिजनों का आरोप है पुलिस ने दबंगों से पैसा ले लिया और कोई कार्रवाई नहीं किया, जिससे दबंगों के हौंसले बुलंद हो गए, और उस के बाद किशोर को प्रताड़ित करने लगे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे,
