रायपुर SSP संतोष हटाए गए, लाल उम्मेद सिंह नए कप्तान

CG IPS Transfer List: छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है. बुधवार की देर शाम को गृह विभाग ने सूची जारी की है. सूची में सीएम सुरक्षा सहित दो जिलों के एसपी के भी नाम है.
CG IPS Transfer List: इनका हुआ ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह समेत 4 IPS का तबादला किया है। IPS लाल उम्मेद सिंह रायपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। SSP संतोष सिंह को AIG पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं रवि कुर्रे कोरिया के नए एसपी बनाए गए हैं।सूची में चार आईपीएस ऑफिसर सहित एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर का नाम है. लाल उम्मेद सिंह को सीएम की सुरक्षा से हटाकर रायपुर का एसपी बनाया गया है.
CG IPS Transfer List: इनके भी नाम शामिल
जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर वीआईपी बटालियन के सेनानी हरीश राठौर को मुख्यमंत्री सुरक्षा एसपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सूरज सिंह परिहार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश राठौर सेनानी VIP बटालियन माना रायपुर में पदस्थ थे। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने आदेश जारी किया है।
