Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SA vs SL Womens WC 2025: साउथ अफ्रीका के सामने ढही श्रीलंका की बैटिंग!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs SL Womens WC 2025: साउथ अफ्रीका के सामने ढही श्रीलंका की बैटिंग!

Hema Gupta October 18, 2025

SA vs SL Womens WC 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में बारिश की वजह से मैच को 50 ओवर की बजाय 20-20 ओवर का कर दिया गया। फिर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 105 रन बनाए। वहीं DLS मेथड के तहत साउथ अफ्रीका के सामने 121 रन का लक्ष्य तय किया गया।

Read More: Pakistan Attack Afghanistan: सीजफायर तोड़कर पाकिस्तान ने किया हमला, अफगानिस्तान में 8 की मौत – 3 खिलाड़ी शामिल!

लौरा वोल्वार्ट और ताजमीन ब्रिट्स की अटूट साझेदारी….

चेज के दौरान साउथ अफ्रीका ने कमाल की शुरुआत की। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 60 रन और ताजमीन ब्रिट्स ने 55 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 14.5 ओवर में ही जीत दिला दी। दोनों ने 121 रनों की सेंचुरी पार्टनरशिप की और श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया।

मलाबा की शानदार गेंदबाजी, 3 विकेट झटके…

साउथ अफ्रीका की लेफ्ट आर्म स्पिनर नोकुलुलेको मलाबा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने श्रीलंका की पारी पर ब्रेक लगाने का काम किया। उनके अलावा गेंदबाजी में मसाबाता क्लास ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 विकेट झटके, जबकि नदिन डी क्लर्क को 1 सफलता मिली। वहीं मारिजान कैप और क्लो ट्रायोन को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने रन रोकने में अहम भूमिका निभाई।

South Africa put on a stellar show with both bat and ball to make it four wins in a row at #CWC25 👊

As it happened in #SAvSL ➡️ https://t.co/gZOyeXMyVW pic.twitter.com/wYvISQzj9I

— ICC (@ICC) October 17, 2025

श्रीलंका की बल्लेबाजी…

बारिश रुकने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज लय पकड़ ही नहीं सके। टीम की ओर से केवल विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, जबकि निलाक्षी डी सिल्वा ने 18 रन का योगदान दिया। कविशा दिलहारी ने 14 रन जोड़े और हर्षिता समरविक्रमा ने 13 रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। कप्तान चमारी अटापट्टू भी टीम को संभालने में नाकाम रहीं और मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

साउथ अफ्रीका की लगातार 4वीं जीत…

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
वहीं श्रीलंका अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। उसके 2 मैच बारिश से रद्द हुए हैं और टीम 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

Laura Wolvaardt shows the way with a fiery, unbeaten fifty in South Africa’s successful chase over Sri Lanka 👏

She wins the @aramco POTM 🎖️#CWC25 | #SAvSL pic.twitter.com/Nvf9XbqYqA

— ICC (@ICC) October 17, 2025

वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी…

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 25 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका ने 16 मैच जीते वहीं  6 में श्रीलंका को जीत मिली। 3 मैच बेनतीजा रहें।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका

लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, एनिरी डेरेकसन, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास और नोन्कुलुलेको मलाबा।

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), माल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, पियूमि वाथसाला बादल्गे और इनोका राणावीरा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कभी थक कर हार गए हो: ये सच्ची कहानी आपके दिल को छू लेगी…
Next: अमित शाह का बिहार दौरा: चिराग और नीतीश से मुलाकात, शाह ने RJD पर साधा निशाना

Related Stories

mumbai port onion export stuck iran war impact
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी

Narendra Singh March 3, 2026
CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

divya mistry March 3, 2026
Pak vs Eng Series Update
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Pak vs Eng Series Update: ईरान युद्ध की वजह से बढ़ रहीं मुश्किले, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज रद्द!

Hema Gupta March 3, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!
  • चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • Karan Aujla Video Viral: पंजाबी सिंगर करण औजला ने किया ऐसा काम, सब कर रहें तारीफ!
  • ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.