SA vs PAK T20 Series 2025: पहला T-20 मैच रावलपिंडी में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 55 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 18.1 ओवर में 139 रन में ढेर हो गया।
Read More: ENG vs SA Womens WC 2025: आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर, किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट?
साउथ अफ्रीका की मजबूत शुरुआत…
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। ओपनर रीजा हेंड्रिक्स 60 रन और किटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पावरप्ले में 74 रन बनाए।

हेंड्रिक्स और लिंडे की दमदार बल्लेबाजी…
साउथ अफ्रीका ने 54 गेंदों में 100 रन पूरे करते हुए रनगति बनाए रखी। रीज़ा हेंड्रिक्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 40 गेंदों में 60 रन बनाए। वहीं टोनी डी ज़ोरजी ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। अंतिम ओवरों में जॉर्ज लिंडे ने 22 गेंद में 36 रन बनाए की तेज पारी खेलकर टीम को 194 रन तक पहुंचाया।
SA tour of PAK 2025
1st T20i Rawalpindi 28 Oct, The Pink Day 🩷 Game:
T_Pak opted to field.For Pakistan Babar Azam and Usman Khan 🔙
For South Africa Q de Kick 🔙 K RABADA and D Miller ❌ of this Series._
Head to Head
24 Matches
PAK 12 Vs SA 12
_#PINKDAY#PakvSA #SAvPAK pic.twitter.com/HMvKSaVljq— ãfän ⭐♏💜🇵🇰 (@9afan) October 28, 2025
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाएं, वहीं सईम अयूब ने 2 विकेट और नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और अबरार ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान फ्लॉप….
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम जल्द ही बिखर गई। शाहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। इसके बाद विकेटों का सिलसिला शुरू हुआ और कप्तान बाबर आज़म 2 गेंद खेलकर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। यह मैच बाबर की लगभग एक साल बाद टी-20 टीम में वापसी का था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

साउथ अफ्रिका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। जॉर्ज लिंडे ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिजाड विलियम्स ने 2 और लुंगी एनगिडी ने 1 विकेट झटके।
