SA vs WI Super 8: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मेच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत लिया है। Super 8 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया था। जिसे SA ने 16 ओवर में ही चेज कर लिया।

मार्करम प्लेयर ऑफ द मेच
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की। ऑपनर एजन मार्करम 46 गेदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 47 रन बनाए। 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोस्टन चेज ने क्विंटन डी कॉक को जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया। इसके बाद रायन रिकेल्टन मैदान में आए और 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
Aiden Markram’s dominant knock of 82* powered South Africa to a big win over the West Indies👊
He wins the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/7sIwZ3AL3T pic.twitter.com/c49fODQP4H
— ICC (@ICC) February 26, 2026
SA vs WI Super 8: WI की पारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी WI की शुरूआत आक्रामक रही। टीम ने पहले ही ओवर में 17 रन बना लिए। तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज को झटका लग गया। कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में शाई होप को पवेलियन भेज दिया। होप 6 गेंदों में 16 रन बनाए।
इसके बाद तो वेस्टइंडीज के लगातार विकट गिरे।
वेस्टइंडीज धराशाही
वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट तीसरे ओवर में ही गिरा। रबाडा ने उसी ओवर में होप के बाद शिमरॉन हेटमायर को आउट कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। हेटमायर ने मात्र 2 रन बनाए। चौथे ओवर में मैच ने पूरी तरह से करवट ले ली। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में 2 बड़े विकेट झटके और वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। एनगिडी ने बैंडन किंग को 21 और रोस्टन चेज को 2 रनों में पवेलियन भेज दिया।
शेफर्ड का टीम को सहारा
इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने शेरफन रदरफोर्ड 12 रन पर आउट कर दिया। रोवमन पॉवेल 9 रन, मैथ्यू फोर्ड 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की वापसी कराई, और रोमारियो शेफर्ड ने 52 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। वहीं जेसन होल्डर 49 रन बनाए, और टीम को 175 रनों तक पहुंचाया।

प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
