Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!

Hema Gupta June 23, 2025

Sourav Ganguly Big Statement: पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि अब उनके पास समय है और अगर मौका मिला तो वे इस जिम्मेदारी को निभाना चाहेंगे। उन्होंने राजनीति में आने की अटकलों को भी सिरे से नकारा।

Read More: ऋषभ पंत ने जेमी स्मिथ का उड़ाया मजाक, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज…Video Viral

अब समय है, जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं: गांगुली

गांगुली ने कहा, “मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। मैं बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का अध्यक्ष बना और फिर BCCI अध्यक्ष। मुझे कभी समय नहीं मिला, लेकिन देखते हैं फ्यूचर में क्या होता है। मैं अभी 50 साल का हूं और अगर भविष्य में अवसर मिला तो मैं टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाना चाहूंगा।”

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया का कोच बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने PTI को दिए इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की। उन्होंने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा पूर्व BCCI अध्यक्ष ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी बात की।#Ganguli #Cricket #INDvsENGTest pic.twitter.com/Yp5NWMxpJ0

— Sachin Yadav 🇮🇳 (@sachinsamar27) June 22, 2025

गौतम गंभीर को बताया शानदार कोच

वर्तमान कोच गौतम गंभीर के काम को लेकर भी गांगुली ने सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “गौतम अच्छा काम कर रहे हैं। शुरुआत में कुछ हारों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, जो बड़ी उपलब्धि है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज उनके लिए एक और बड़ा टेस्ट है।”

क्रिकेट करियर: कप्तान से कोच बनने की ओर

गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 1996 में लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने 131 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 113 टेस्ट में 7,212 और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक दर्ज हैं। 2003 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया और 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत उनकी कप्तानी की यादगार उपलब्धियों में से एक रही।

BCCI और प्रशासनिक भूमिका में भी चमके

गांगुली ने 2019 से 2022 तक BCCI अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष भी रहे। 2021 में उन्हें ICC मेंस क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया। उन्होंने कोच चुनने वाली सलाहकार समिति (CAC) में भी अहम भूमिका निभाई थी और 2017 में रवि शास्त्री को कोच बनाने में उनका योगदान था।

गंभीर फिलहाल हेड कोच, कार्यकाल 2027 तक

गौतम गंभीर वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह यह पद संभाला। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक निर्धारित है। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2024 जिताने वाले मेंटर भी रह चुके हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raja Raghuvanshi murder case: सोनम के ‘ब्लैक बैग’ का राज खुलेगा? राजा रघुवंशी हत्याकांड में ब्रोकर-गार्ड ट्रांजिट रिमांड पर
Next: Lalit Upadhyay Hockey Retirement: वाराणसी के ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा!

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.