Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी!

Hema Gupta September 23, 2025

Sourav Ganguly CAB President: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली एक बार फिर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। कोलकाता में आयोजित 94वीं वार्षिक आम बैठक में उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया। 6 साल बाद गांगुली की इस पद पर वापसी हुई है।

Read More: पाकिस्तान की फिर जगहंसाई..मैदान पर गाली-गलौच, गंभीर बोले – अरे अंपायर से तो मिल ले

आपको बता दें कि, इससे पहले वह 2015 से 2019 तक CAB अध्यक्ष रह चुके थे।

गांगुली का लक्ष्य…

अध्यक्ष पद पर आते ही गांगुली ने कहा कि – “उनकी प्राथमिकता ईडन गार्डन्स स्टेडियम की क्षमता को बढ़ाना होगी। अभी इस ऐतिहासिक मैदान में करीब 68 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। गांगुली चाहते हैं कि इसे 1 लाख तक बढ़ाया जाए।

उनका मानना है कि कोलकाता जैसे क्रिकेट-प्रेमी शहर में इतनी बड़ी क्षमता वाले स्टेडियम की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू किया जाएगा। साथ ही, उनकी कोशिश रहेगी कि इस मेगा इवेंट में कोलकाता को बड़े मुकाबलों की मेजबानी भी मिले।”

BCCI और ICC में भी रहीं अहम भूमिका…

गांगुली का क्रिकेट प्रशासन में अनुभव लंबा और समृद्ध रहा है। CAB के अध्यक्ष रहने के बाद 2019 से 2022 तक भारतीतय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष तौर पर चुने गए। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए और भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने का काम किया। इसके अलावा 2021 में उन्हें अनिल कुंबले की जगह ICC की मेंस क्रिकेट कमेटी के भी नियुक्त किया गया था।

The annual prize distribution ceremony is CAB pic.twitter.com/zH91bh5Qeh

— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 3, 2019

CAC का हिस्सा भी रह चुके हैं गांगुली…

गांगुली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) का हिस्सा भी रह चुके हैं। 2017 में जब टीम इंडिया का नया कोच चुना जा रहा था, तब वह उस समिति में सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ मौजूद थे। इसी समिति ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया था।

Sourav Ganguly CAB President
Sourav Ganguly CAB President

T-20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय…

BCCI अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद गांगुली ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट की ओर भी रुख किया। वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। यह किसी टी-20 फ्रेंचाइजी टीम के कोच के रूप में उनका पहला कार्यकाल होगा। गांगुली पिछले सप्ताह SA20 की नीलामी में भी मौजूद थे।

शानदार क्रिकेट करियर…

सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर लगभग 16 साल लंबा रहा। उन्होंने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 1996 में लॉर्ड्स टेस्ट में 131 रन की यादगार पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। उन्होंने 113 टेस्ट में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा, जो उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

साल 2000 में वह भारतीय टीम के कप्तान बने और उनकी अगुवाई में टीम ने विदेशों में कई ऐतिहासिक जीत हासिल की। 2002 में लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतना और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचना उनकी कप्तानी की बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। गांगुली ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

आज भी उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों और मजबूत प्रशासकों में गिना जाता है। अब देखना होगा कि CAB अध्यक्ष के रूप में वह ईडन गार्डन्स और बंगाल क्रिकेट को किस नई ऊंचाई तक ले जाते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 23 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी

Related Stories

IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.