Sourav Ganguly Biopic Shooting: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुल की बायोपिक बनने जा रही है, जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है, इसका टाइटल ‘DADA’ रखा गया है। इसकी जानकारी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेयफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- “और यह शुरू होता है… एकमात्र दादा।”
राजकुमार राव ने शूटिंग की दी जानकारी
एक्टर राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फिल्म के क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की और लिखा कि- ‘और शुरुआत हो गई… एक और एकमात्र DADA’।

सौरभ गांगुली के किरदार में राजकुमार
क्रिकेटर की बायोपिक को लव रंजन प्रोड्यूस और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे।
हालांकि सौरव गागुंली ने बताया था कि- ‘फिल्म में उनका रोल राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि डेट्स की समस्या के कारण फिल्म को रिलीज होने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।

वकील उज्जवल निकम की बायोपिक में एक्टर
वकील उज्जवल निकम की बायोपिक बनाई जाएगी, जिसका नाम ‘निकम’ में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘रफ्तार’ में भी नजर आएंगे, जिसमें कीर्ति सुरेश भी हैं। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।
गांगुली का ODI में रिकॉर्ड
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की ओर से 113 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7212 रन बनाएं। वहीं उन्होंने वनडे (ODI) में 311 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11363 रन बनाए। वहीं इंटरनेशनल करियर में उन्होंने कुल 18575 रन बनाएं।

बतौर कप्तान उन्होंने भारत को 21 टेस्ट मैच में जीत दिलाई और साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप को फाइनल तक पहुंचाया। फिर साल 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
अध्यक्ष पद पर रहें गांगुली
संयास लेने के बाद 2015-2019 तक सौरव गांगुली ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें यह पद दूसरी बार 22 सितंबर 2025 को दिया गया, अब भी वो इस पद पर हैं। गांगुली को 23 अक्टूबर 2019 को BCCI के 39वें अध्यक्ष बने थे 18 अक्टूबर 2022 तक इस पद पर रहे।
Also Read – Fight During DC vs LSG Match: मैच के दौरान चले लात-घूसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
