Sour Foods During Periods: पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय अक्सर परिवार या समाज से जुड़े कई मिथक महिलाओं के खान-पान पर सवाल खड़े कर देते हैं। खासकर खट्टी चीजें खाने को लेकर लंबे समय से भ्रांतियां मौजूद हैं। कुछ लोग मानते हैं कि पीरियड्स में खट्टा खाने से पेट दर्द और रक्तस्राव बढ़ जाता है, जबकि कुछ का मानना है कि यह रक्त प्रवाह कम करता है। लेकिन असलियत क्या है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
Read More: Lipstick Daily Use: जानिए रोजाना लिपस्टिक लगाने से होठों को नुकसान या फायदा?
पुराने समय से जुड़ी मान्यताएं…
भारत समेत कई देशों में यह मान्यता रही है कि मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं को नींबू, इमली, आंवला, मौसमी और अचार जैसी खट्टी चीजों से परहेज करना चाहिए।
कहा जाता है कि खट्टा खाने से क्रैम्प्स (पेट दर्द) बढ़ जाते हैं। कुछ का मानना है कि यह ब्लीडिंग को तेज कर देता है। वहीं, एक और धारणा है कि खट्टा खाने से रक्तस्राव रुक सकता है। इन विरोधाभासी मान्यताओं की वजह से महिलाओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी रहती है।
क्या कहती है एक्सपर्ट की राय?
डॉक्टर्स और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, खट्टा खाना पीरियड्स के लिए हानिकारक नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है।
आपके गर्भाशय (Uterus) को यह फर्क नहीं पड़ता कि आपने खट्टा खाया है या मीठा। मासिक धर्म पूरी तरह से हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है, न कि खाने के स्वाद पर। अगर आप संतुलित और पौष्टिक आहार लेती हैं, तो खट्टा खाने से न तो क्रैम्प्स बढ़ते हैं और न ही ब्लीडिंग।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर खट्टा खाने से आपका मूड अच्छा होता है और आप हल्का-फुल्का फ्रेश महसूस करती हैं, तो इसे बिना डर के खाया जा सकता है।
पीरियड्स में खट्टा खाने के फायदे….
1. विटामिन C का अच्छा स्रोत – नींबू, संतरा, आंवला जैसे फल इम्युनिटी मजबूत करते हैं।
2. मूड बेहतर करना – खट्टा स्वाद अक्सर मूड को फ्रेश कर देता है, जिससे चिड़चिड़ापन कम हो सकता है।
3. पाचन में सहायक – संतुलित मात्रा में खट्टे फल पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
किन खट्टी चीजों से बचना चाहिए?
भले ही खट्टा पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है, लेकिन कुछ चीजों को पीरियड्स के दौरान अवॉयड करना ही बेहतर है:
1. अचार और प्रिजर्व्ड फूड – इनमें ज्यादा नमक और तेल होता है, जो ब्लोटिंग और वाटर रिटेंशन बढ़ाते हैं।
2. पैक्ड जूस और सॉस – इनमें प्रिज़र्वेटिव्स और शुगर होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं।
3. ज्यादा इमली या कच्चा आम – ज्यादा खटास पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा कर सकती है।

पीरियड्स के दौरान किन चीजों से रहें दूर?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक मासिक धर्म में शरीर को संतुलित और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। ऐसे में इन चीजों को अवॉयड करें:
1. बाहर का तला-भुना खाना – इसमें अधिक तेल और मसाले पेट दर्द और गैस को बढ़ा सकते हैं।
2. पैकेज्ड फूड – इनमें सोडियम और प्रिज़र्वेटिव्स ज्यादा होते हैं, जिससे ब्लोटिंग और वाटर रिटेंशन होता है।
3. ज्यादा कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स – ये डिहाइड्रेशन और पेट में असहजता बढ़ाते हैं।

पीरियड्स के दौरान अपनाएं ये हेल्दी आदतें
1. ज्यादा पानी पिएं – हाइड्रेटेड रहने से थकान और ब्लोटिंग कम होती है।
2. हरी सब्जियां और फल खाएं – आयरन और विटामिन से भरपूर भोजन खून की कमी को रोकता है।
3. ड्राई फ्रूट्स और बीज लें – इसमें ओमेगा-3 और मैग्नीशियम होता है, जो दर्द को कम करता है।
4. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज – योग और स्ट्रेचिंग करने से क्रैम्प्स कम होते हैं।
5. हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल – पेट पर गर्माहट देने से तुरंत राहत मिलती है।
6. पर्याप्त नींद लें – 7–8 घंटे की नींद शरीर को रिलैक्स करती है।
NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.
