Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी…
  • एंटरटेनमेंट

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी…

Hema Gupta May 6, 2025

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: भारत के जाने माने सिंगर सोनू निगम का कुछ दिनों पहले ही बैंगलोर में कॉन्सर्ट रखा गया था, जहां कुछ लड़को ने कन्नड़ गाने की अपील की, लेकिन उनकी अपील करने का तरीका गलत था, जिसकी वजह से सोनू निगम ने उनपर गुस्सा किया और पहलगाम का हवाला भी दिया था, जिसके बाद वो विवादो में आ गए। और कन्नड़ इंडस्ट्री में उन्हें बैन कर दिया गया, साथ ही कन्नड़ समाज के लोगों ने उन पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद सोनू निगम ने माफी मांगी लिखा ‘सॉरी कर्नाटक’…

Read More: Meta Gala 2025: रेड कार्पेट पर उतरे सितारें, कियारा ने बेंबी बंप के साथ किया डेब्यू…

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: सोनू निगम ने पोस्ट कर मांगी मांफी…

सिंगर ने कर्नाटक की जनता से माफी मांगते हुए लिखा कि- ‘माफ करना कर्नाटक। तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है। हमेशा प्यार करता हूं।’

‘कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया’ – सोनू

सोनू निगम ने पोस्ट शेयर किए पहली पोस्ट में लिखा कि- ‘नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है, न केवल कर्नाटक में बल्कि दुनिया में कहीं भी। वास्तव में मैंने हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों की तुलना में अपने कन्नड़ गीतों का अधिक सम्मान किया है।’

‘मैं 51 साल का हूं..’ – सोनू निगम

‘सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो इस बात के प्रमाण हैं। मेरे पास एक घंटे से ज्यादा के कन्नड़ सॉन्ग हैं, जिन्हें मैं कर्नाटक में होने वाले हर कॉन्सर्ट के लिए तैयार करता हूं। हालाँकि, मैं कोई युवा नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं। मैं 51 साल का हूं, अपने जीवन के दूसरे हिस्से में हूं और मुझे इस बात पर नाराज होने का हक है कि मेरे बेटे जैसे युवा ने मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर धमकाया, वो भी कन्नड़ में जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है।’

‘वे हंगामा मचाने..’ – सोनू निगम

‘वो भी कॉन्सर्ट के मेरे पहले गाने के ठीक बाद! उसने कुछ और लोगों को उकसाया। उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे, मैंने उन्हें बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू हुआ है, यह मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जिस तरह से मैंने योजना बनाई है। हर कलाकार के पास गानों की एक सूची तैयार होती है ताकि संगीतकार और टेक्नीशियन तालमेल बिठा सकें। लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकाने पर आमादा थे। मुझे बताओ कि गलती किसकी है?’

‘जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश..’ – सिंगर

सिंगर ने कहा कि- ‘एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से घृणा करता हूं जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद। मुझे उन्हें समझाना था, और मैंने ऐसा किया, और हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार की। मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज्यादा समय तक कन्नड़ गाया।’

‘कौन दोषी यह समझदार लोगों पर छोड़ता..’ – सोनू

‘यह सब सोशल मीडिया पर है, मैं यह कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूं कि वे तय करें कि यहां कौन दोषी है। मैं आपके फैसले को विनम्रता से स्वीकार करूंगा। मैं कर्नाटक की कानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूं और उन पर भरोसा करता हूं और मुझसे जो भी अपेक्षा की जाएगी, उसका पालन करूंगा। मुझे कर्नाटक से दिव्य प्रेम मिला है और आपका फैसला चाहे जो भी हो, मैं इसे बिना किसी द्वेष के हमेशा संजो कर रखूंगा।’

क्या है मामला?

हाल ही में वो एक कॉलेज में परफॉर्मेंस देने पहुंचे वहां वो अपना आइकॉनिक हिंदी गाना गा रहें थे। इसी बीच एक फैन जोर- जोर से कन्नड़ – कन्नड़ चिल्लाने लगा। ये सुनते ही उन्होंने गाना रोक दिया। सिंगर को उस फैन का व्यवहार पसंद नही आया फिर उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। और ये भी कहा कि ‘यही कारण है, जो पहलगाम में हुआ’।

‘वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़’ – सोनू निगम

‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र भी उतनी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना, यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है, मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है। आय लव यू।’

0

 

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: आगे कहा कि…

“मैं पूरी दुनिया में कहीं भी जाता हूं, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंडिया में किसी भी जगह जाऊं, 14 हजार की ऑडियंस होती है और उनमें से एक आवाज आती है, कन्नड़.., तो मैं उनके लिए उस एक कन्नड़ के लिए भी कन्नड़ गाने गाता हूं।”

‘सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़’ – सोनू निगम

” मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करता हूं। ऐसा नहीं करना चाहिए आपको। मैंने जिंदगी में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़ में गाया है। शोज तो हम लोग रोज करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं शो होता है तो हम बहुत इज्जत से आते हैं। क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है।”

डांटने के बाद गाया था गाना…

सोनू को भले ही उस लड़के का व्यवहार पसंद न आया हो पर उन्होंने उसको डांटने के बाद उसके लिए कन्नड़ में गाना गाया। सिंगर को कन्नड़ में गाने से दिक्कत नहीं थी, बल्कि जिस तरह से उसने कहा उसका तरीका नहीं पसंद आया था। और ऐसा पहली बार नही हुआ। जब सोनू निगम ने गुस्सा किया हो। एक परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने हॉर्न बजाया था।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mirzapur 10th Result: मिर्जापुर की टॉप 10 हाईस्कूल छात्रा श्रेया सिंह पटेल सम्मानित, मिले 96%
Next: Kanpur Premnagar Fire Update: स्कूल में शोक की लहर, बच्चों को श्रद्धांजलि देकर घोषित हुआ अवकाश

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.