दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Soniya Gandhi Admitted: कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 वर्षीय सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण गुरुवार सुबह 8:30 बजे अस्पताल में दाखिल किया गया।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
डॉक्टर की निगरनी में राज्यसभा सांसद
अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं, और शुक्रवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
Soniya Gandhi Admitted:- बजट सत्र में शामिल हुईं थीं सोनिया गांधी
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की हाल ही में संसद के बजट सत्र में भागीदारी भी रही थी, जहां उन्होंने सरकार से देश में जल्द जनगणना करवाने की मांग की थी। हालांकि, पिछले साल कर्नाटका के बेलगावी में हुई कांग्रेस की बैठक में वह स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो पाई थीं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक…
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्हें रूटीन चेकअप और स्वास्थ्य संबंधी जांचों के लिए भर्ती किया गया है।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है,
और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
सोनिया गांधी पहले भी स्वास्थ्य कारणों से कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।
कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है,
लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है,
और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
