Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sonia Gandhi demands census: मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला
  • Top Story
  • देश-विदेश

Sonia Gandhi demands census: मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला

Shital Sharma February 10, 2025

Sonia Gandhi demands census : ‘जनगणना में देरी, 14 करोड़ लोग राशन से वंचित…’ 

Sonia Gandhi demands census:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को मांग की कि जितनी जल्दी संभव हो जनगणना कराई जाए ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके। राज्यसभा में शून् यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए उन् होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विशेषाधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इस दौरान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनगणना में देरी की वजह से 14 करोड़ लोग राशन से वंचित हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल है

Sonia Gandhi demands census : सोनिया गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल थी जिसका उद्देश्य १४० करोड़ आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस अधिनियम ने कोरोना महामारी के संकट के दौरान लाखों कमजोर परिवारों को भुखमरी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आधार भी प्रदान किया।

Sonia Gandhi demands census : जनगणना में देरी

उन्होंने कहा, ‘खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण आबादी और 50 प्रतिशत शहरी आबादी को सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार है. हालांकि, लाभार्थियों के लिए कोटा अभी भी 2011 की जनगणना के आधार पर तय किया जाता है, जो अब एक दशक से अधिक पुरानी है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना में चार साल से अधिक की देरी हुई है। गांधी ने कहा, ”बजट आवंटन दिखाता है कि जनगणना के इस साल भी कराए जाने की संभावना नहीं है।

 14 करोड़ लोग लाभ से वंचित

इस प्रकार, लगभग 14 करोड़ पात्र भारतीयों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उनके उचित लाभों से वंचित किया जा रहा है। सरकार को जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को प्राथमिकता देनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गारंटीकृत लाभ मिले। खाद्य सुरक्षा विशेषाधिकार नहीं है, यह एक मौलिक अधिकार है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bethell Out ICC Champions Trophy: जैकब बेथेल ICC चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर, इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका..
Next: Tirupati Balaji Laddu Controversy: सीबीआई ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.