Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sonam Raja Case: राजा सोनम के साथ की आखिरी तस्वीर
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Sonam Raja Case: राजा सोनम के साथ की आखिरी तस्वीर

Narendra Singh June 16, 2025

Sonam Raja Raghuvanshi Case : तेरहवीं पर बना राजा की पसंदीदा थाली

Sonam Raja Raghuvanshi Case : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती जा रही है। इस केस से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण वीडियो सामने आया है, जिसमें राजा और सोनम को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज से गुजरते देखा गया है। वीडियो उस दिन का है, जिस दिन राजा की आखिरी बार झलक देखी गई थी।

आखिरी वीडियो: डबल डेकर ब्रिज पर सोनम-राजा साथ दिखे

हरियाणा के सोनीपत निवासी देवेंद्र सिंह नामक फोटोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके मुताबिक यह वीडियो 23 मई सुबह 9:45 बजे मेघालय के प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज का है।

देव ने लिखा:
“मैं नीचे की ओर जा रहा था, और वो कपल ऊपर की ओर जा रहा था। जब मैंने रिकॉर्डिंग दोबारा देखी, तो पहचाना कि ये वही कपल है जिसकी खबरें इन दिनों हर जगह चल रही हैं।”

उन्होंने बताया कि सोनम ने वही सफेद शर्ट पहन रखी थी, जो बाद में राजा के पास मिली थी। देव ने आशंका जताई कि यह वीडियो शायद कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग हो सकती है।

मेघालय पुलिस ने बुलाया सोनम का भाई

इस बीच, राजा की मौत के बाद से चर्चा में आई सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि मेघालय पुलिस ने उन्हें बयान के लिए तलब किया है। पूछताछ के दौरान उनके बयान लेकर साइन करवाए जाएंगे, ताकि आगे की जांच को गति मिल सके।

तीसरे संदिग्ध वीडियो में दिखे 3 अन्य लोग

फोटोग्राफर देव ने दावा किया है कि उसके पास एक और वीडियो है, जिसमें तीन और लोग उसी रूट पर कपल से 20 मिनट पहले चलते नजर आते हैं। उनका कहना है कि ये लोग अब पुलिस की हिरासत में हैं।
देव ने लिखा:

“अगर मेरा वीडियो किसी की मदद कर सके, तो आप इसे शेयर करें और मेघालय पुलिस तक पहुंचाएं।”

राजा की तेरहवी
राजा की तेरहवी

राजा की तेरहवीं पर भावनाओं से भरा आयोजन

इंदौर में सोमवार को राजा रघुवंशी के घर पर तेरहवीं का आयोजन किया गया। हालांकि यह कार्यक्रम पारंपरिक रूप से नहीं, बल्कि सीमित पारिवारिक दायरे में हुआ।

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया

“राजा को गुलाब जामुन, मंचूरियन, दाल-चावल, ड्राय फ्रूट्स, केले, पपीता जैसे व्यंजन बेहद पसंद थे। उसकी तेरहवीं पर हमने वही सब बनाया है जो उसे पसंद था।”राजा की अचानक और संदेहजनक मौत के कारण तेरहवीं समारोह को किसी प्रकार की धूमधाम से दूर रखा गया।

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

Read More :- MP-राजस्थान में प्री-मानसून, गुजरात-UP में बिजली गिरने से 10 की मौत!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के 5 हजार गांवों को मिलेगी राहत, सीएम भजनलाल ने BPL परिवारों के लिए नई योजना की शुरुआत की
Next: Mithun Chakraborty 75th Birthday: ‘दादा’ का आज 75वां जन्मदिन, जाने नक्सली से एक्टर बनने तक का सफर…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.