Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Sonam Missing: इंदौर की सोनम अब भी जिंदा है, भाई का दावा – पिता ने घर के बाहर लगाई उल्टी तस्वीर
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Sonam Missing: इंदौर की सोनम अब भी जिंदा है, भाई का दावा – पिता ने घर के बाहर लगाई उल्टी तस्वीर

divya mistry June 6, 2025

Sonam Missing: मध्यप्रदेश के इंदौर से हनीमून पर शिलांग गए रघुवंशी दंपति की रहस्यमयी कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद अब उसके भाई गोविंद रघुवंशी ने दावा किया है कि उसकी बहन जिंदा है। गोविंद का कहना है कि उन्हें अपने दिल की गहराइयों से यह महसूस हो रहा है कि सोनम जीवित है।

Sonam Missing
Sonam Missing

Sonam Missing: सोनम की तलाश सीबीआई से करानी चाहिए

गोविंद इन दिनों शिलांग में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन में लगे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पुलिस सिर्फ डेड बॉडी ढूंढ रही है, लेकिन मैं अपील करता हूं कि सोनम को एक जिंदा व्यक्ति की तरह तलाशा जाए। हमें सोनम की तलाश सीबीआई से करानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।”

Sonam Missing: कोई गुमशुदा व्यक्ति जिंदा हो

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सोनम के पिता ने एक पंडित की सलाह पर घर के बाहर उसकी उल्टी तस्वीर लगाई है, जो आमतौर पर तब की जाती है जब कोई गुमशुदा व्यक्ति जिंदा हो, लेकिन संपर्क में नहीं हो।

Sonam Missing: सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला

गोविंद ने बताया कि आखिरी बार 22 मई को सोनम से उनकी बातचीत हुई थी। वहीं पुलिस की जांच में अब तक सोनम के कोई मोबाइल या अन्य पर्सनल सामान नहीं मिला है, जबकि वह दो मोबाइल फोन लेकर गई थी। जहां राजा की डेड बॉडी मिली थी, उस क्षेत्र में SDRF और NDRF की टीमें पूरी तलाशी ले चुकी हैं, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

जहां से राजा का शव बरामद हुआ था

मोबाइल की लोकेशन के अनुसार, सोनम और राजा दोनों की आखिरी ट्रैकिंग डबल डेकन पॉइंट पर देखी गई थी। यह वही जगह है जहां से राजा का शव बरामद हुआ था।

Sonam Missing: इस बीच परिवार इस बात को लेकर भी हैरान है कि सोनम और राजा शिलांग कैसे पहुंचे, क्योंकि उनका असली प्लान तो गुवाहाटी और कामाख्या देवी मंदिर जाने का था। गोविंद का कहना है, “हम लोग कभी शिलांग नहीं आए। हमें आज भी समझ नहीं आ रहा कि दोनों ने अचानक शिलांग जाने का फैसला क्यों और कैसे लिया।”

इस पूरे मामले ने अब भावनात्मक और रहस्यमय रूप ले लिया है। सोनम की तलाश अभी भी जारी है और परिवार को उम्मीद है कि वह सही-सलामत वापस आएगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: GWALIOR : 20 के का लालच में गई 8 साल के के मासूम की जान
Next: Indore: तंत्र-मंत्र के नाम पर 54 लाख की ठगी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.