Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वो आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती है, ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा की।
Read More: Cricketer Smriti Video Viral: स्मृति ने वीडियो जारी कर पलाश के साथ शादी की कंफर्म, PM ने दी बधाई!
बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें
सोनम कपूर ने पिंक कलर की वेस्टर्न आउटफिट पहन रखी है। उनके आउट फिट को मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट के साथ क्लासी चश्मा लगा रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट लग रहा है।
उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा – ‘Mother’
View this post on Instagram
दोस्त और फैंस दे रहें बधाईयां
सोनम के पोस्ट डालते ही फैंस और दोस्तों ने बधाईयां देना शुरु कर कर दिया। पोस्ट मेंजैसे – प्रियंका चोपड़ा, भावना पांडे, कजिन करीन कपूर, परणीति चोपड़ा, आस्था शर्मा, भूमि पडनेकर जैसे कई सेलिब्रिटीज ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट कर सोनम को मां बनने की बधाईया दीं।

आनंद आहूजा से मुलाकात से लेकर शादी और मां बनने तक का सफर
साल 2016 में सोनम कपूर की बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पहली बातचीत के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम और आनंद ने 8 मई 2018 को मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को निजी और संतुलित तरीके से जिया। 20 अगस्त 2022 को इस कपल ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया, जिसके बाद सोनम अब फैमिली लाइफ और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।
एक्ट्रेस की कुछ खास फिल्में
सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और फैमिली लाइफ व मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की। फिर वो 2009 में अभिषेक बच्चन के साथ ‘दिल्ली 6’ में नजर आईं और ‘मश्कली’ के नाम से फेमस हुंई। फिर वो आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, भाग मिल्खा भाग में काम किया इस फिल्म को करने पर उन्होंने सिर्फ 11 रुपये फीस ली थी। वो सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो, नीरजा मूवी, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू जैसी मूवीज में नजर आईं।
एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आईं थी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।
