Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस और जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान इजराइल और ईरान के विवाद के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फंसी हुई हैं।

बता दें कि, इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में कई लोग दुबई में फंस गए हैं। उसमें एक्ट्रेस सोनल चौहान भी शामिल है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।

सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा कि-
“माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी मैं वर्तमान संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं। मैं सरकार से किसी भी मदद और सुरक्षित वापसी के लिए गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।@meaindia @india_in_dubai”।

ईरान-इजराइल तनाव से बंद हुआ एयरस्पेस

ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। दुबई, जो दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है, यहां से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो कैंसल कर दिया गया या डायवर्ट किया गया।

दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, बढ़ा खतरा

इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जिसका असर दुबई तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई की आइकॉनिक इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को प्रभावित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा को भी ठप कर दिया।

सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बता करें तो

एक्ट्रेस सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म मिर्जापुर में नजर आएंगी। एक्ट्रेस सोनल को 2008 में रिलीज हुई फिल्म जन्नत से पॉपुलैरिटी मिली। यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी। इसके बाद वो तेलुगू फिल्म रेनबो में नजर आईं, फिर कई कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्में भी की।

एक्ट्रेस पहला सितारा, लिजेंड, 3जी, बुड्ढा होगा तेरा बाप, साइज जीरो, रूलर, पलटन, डिक्टेटर, द पावर, द घोस्ट, आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं आदिपुरुष में वो मंदोदरी के रोल में नजर आई थी। सोनल चौहान ने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए जैसे- फुरसत, कुछ नहीं, मेरे आस पास, समझो ना कुछ तो समझो ना , काफी चर्चा में रहे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Next: Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.