Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज…
  • एंटरटेनमेंट

Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का 49वां जन्मदिन आज…

Hema Gupta June 17, 2025

Sona Mohapatra 49th Birthday: सोना मोहपात्रा का आज 49वां जन्मदिन है, उनका जन्म 17 जून 1976 को कटक, ओडिशा में हुआ था। वे सिर्फ गायिका ही नहीं बल्कि गीतकार, संगीतकार और एक मुखर सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अपने विचारों को बेझिझक रखने वाली सोना को उनकी बेबाकी और नारी अधिकारों के पक्ष में खड़े रहने के लिए जानी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓢𝓸𝓷𝓪 𝓜𝓸𝓱𝓪𝓹𝓪𝓽𝓻𝓪 (@sonamohapatra)

Read More: Aamir Pahalgam Attack Reaction: पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया न देने पर आमिर खान- “मैं डिप्रेशन में था..”!

मी टू मूवमेंट में किया बड़ा खुलासा…

सोना मोहपात्रा ने मी टू मूवमेंट के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री के दो दिग्गजों—कैलाश खेर और अनु मलिक—पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए।

कैलाश खेर पर आरोप…

सोना ने ट्वीट कर बताया कि कैलाश ने पृथ्वी कैफे में उनके साथ अनुचित हरकत की थी और बाद में ढाका में उन्हें अपने कमरे में बुलाने की कोशिश की।

अनु मलिक पर आरोप..

अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वालों में सोना, श्वेता पंडित और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। इन आरोपों के चलते अनु मलिक को ‘इंडियन आइडल 11’ छोड़ना पड़ा था। हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से क्लीन चिट दी गई। उसके बाद अनु मलिक की 1 साल बाद शो में फिर से वापसी हुई।

सोनू निगम को भी सुनाई खरी-खरी…

जब सोनू निगम ने अनु मलिक का बचाव किया और म्यूजिक माफिया के खिलाफ बयान दिए, तब सोना ने उन्हें दोहरापन दिखाने वाला करार दिया और ट्वीट कर याद दिलाया कि सोनू ने मी टू आरोपी का समर्थन किया था।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा कि – “सोनू निगम वही हैं, जिन्होंने मी टू के आरोपी अनु मल‍िक का साथ दिया था और आज नेपोट‍िज्म और इंडस्ट्री में म्यूजिक माफ‍िया को लेकर बातें कर रहे हैं। क्या किसी ने ये ध्यान दिया क‍ि सोनू निगम ने @IndiaMeToo के आरोपी अनु मल‍िक का बचाव किया था और अब वे एक और मामले में ये दावा कर रहे हैं कि उनके पास सबूत के तौर पर एक वीड‍ियो है।”

‘म्यूजिक इंडस्ट्री में भी भेदभाव..’ – सोना

सोना ने इंडस्ट्री में महिला गायिकाओं के लिए कम अवसर, सोलो फीमेल सॉन्ग्स की कमी और कम फीस जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि आज के दौर में 100 गानों में से मुश्किल से 8-9 गाने ही महिलाओ के आवाज में होते हैं।

IIT बॉम्बे के खिलाफ लैंगिक भेदभाव का आरोप…

IIT बॉम्बे के मूड इंडिगो फेस्टिवल में महिला कलाकारों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोना ने एक ओपन लेटर में लिखा कि आयोजक महिला सिंगर्स से पुरुष पार्टनर के साथ आने की शर्त रखते हैं और पुरुषों की तुलना में महिला कलाकारों को कम फीस दी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓢𝓸𝓷𝓪 𝓜𝓸𝓱𝓪𝓹𝓪𝓽𝓻𝓪 (@sonamohapatra)

कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों पर भी जताई आपत्ति..

सोना ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ को सेक्सिस्ट करार दिया था और कहा कि ऐसी फिल्मों में लड़कियों पर हाथ उठाना और उन्हें प्रॉपर्टी की तरह दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सेलेब्स को ऐसे रोल नहीं चुनने चाहिए जो समाज में गलत संदेश दें।

टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर छाईं…

सोना मोहपात्रा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली भारतीय इंडिपेंडेंट सिंगर बनीं। उनके गाने ‘ऐसा ना थे’ को वहां प्रदर्शित किया गया। इस गाने का म्यूजिक उनके पति राम संपत ने और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝓢𝓸𝓷𝓪 𝓜𝓸𝓱𝓪𝓹𝓪𝓽𝓻𝓪 (@sonamohapatra)

सलमान खान से टकराव और गैंगरेप की धमकियां..

सोना ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बयान और व्यवहार की कड़ी आलोचना की। प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने पर सलमान के तंज पर सोना ने प्रियंका को “सलमान से बड़ा स्टार” बताते हुए समर्थन दिया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर गैंगरेप जैसी भयानक धमकियां भी मिलीं, मगर उन्होंने चुप्पी नहीं साधी।

 

सलमान के ‘रेप’ वाले बयान पर भी साधा था निशाना…

गायिका ने अभिनेता सलमान खान के एक विवादित बयान पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की थी। 2016 में सलमान खान ने फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान एक इंटरव्यू में अपने थकान भरे शूटिंग शेड्यूल का ज़िक्र करते हुए कहा था, “शूटिंग के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं रेप हुई महिला हूं।”

इस बयान के बाद सोना मोहपात्रा ने सलमान को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था –

“मीडिया के सामने लगातार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील टिप्पणियां करने, हिंसक व्यवहार, भद्दे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोग कैसे ‘गुडविल एम्बेसडर’ बन जाते हैं? यह शर्मनाक है।”

 सलमान को बताया ‘पेपर टाइगर’

सिंगर ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के फ्लॉप होने पर ट्वीट करते हुए उन्हें “पेपर टाइगर” कहकर संबोधित किया और कहा कि फिल्म की असफलता यह दर्शाती है कि सच्चा टैलेंट प्रमोशन से नहीं, प्रदर्शन से सामने आता है।

सोना मोहपात्रा के लोकप्रिय गाने…

फिल्म ‘फुकरे’ का ‘अंबरसरिया’, शो ‘सत्यमेव जयते सीजन 2’ का ‘बेखौफ’, और ‘ओ री चिरईया’, फिल्म ‘दिल्ली बेली’ का ‘बेदर्दी राजा’, फिल्म ‘तलाश’ का ‘जिया लागे न’, और फिल्म ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ का ‘घूर घूर के’, फिल्म ‘हंटर’ का ‘चोरी चोरी’, फिल्म ‘रमन राघव’ का ‘कत्लेआम’, फिल्म ‘लापता लेडीज’ का ‘बेड़ा पार’ , फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ का ‘बहारा’ आदि उनके मशहूर गानों में से एक हैं।

 

Has anyone even noticed the death of the feminine perspective in Hindi Film songs ? The ‘star making’ , promoted #LoveSongs , being solely reserved for the boys in the last 2 decades? Even romantic duets barely have a few lines for us & that 2 much later in the song. Why? Also 👇🏾 pic.twitter.com/Pmzqv6wTR1

— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) May 22, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का लिया जायजा”
Next: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा: मंत्रिमंडल विस्तार और जल-विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.