Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!
  • एंटरटेनमेंट

Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!

Hema Gupta July 11, 2025

Son Of Sardaar 2 Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर ‘सरदार जी’ बनकर दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं। साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार कहानी पंजाब से निकलकर स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां जस्सी रंधावा की जिंदगी में फिर हंगामा शुरू होता है।

Read More: Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…

मृणाल ठाकुर के साथ केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय…

फिल्म के टीजर में ही अजय और मृणाल की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ट्रेलर में दोनों की टकराहट और रोमांस की झलक दर्शकों को आकर्षित कर रही है। एक सीन में जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए अजय और खुद को पेरेंट्स बना देती हैं — ये ट्विस्ट काफी मजेदार नजर आता है।

‘एक जनानी वो भी पाकिस्तानी’ डायलॉग बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन का एक डायलॉग — “तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी वो भी पाकिस्तानी…” — सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह डायलॉग फिल्म के मजेदार पंच और देशभक्ति टोन को और भी मजबूती देता है।

सनी देओल वाला अंदाज, बॉर्डर की याद दिलाएगा ट्रेलर…

ट्रेलर में अजय देवगन कई जगह पर ऐसे सीन रिक्रिएट करते नजर आते हैं जो 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल ने किए थे। एक सीन में वह मृणाल के सामने ‘बॉर्डर’ की कहानी सुनाते हैं, ताकि वह रवि किशन को इम्प्रेस कर सकें। इस सीक्वेंस में हंसी, ड्रामा और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।

अजय देवगन का इंस्टाग्राम पोस्ट बना चर्चा का विषय..

23 जून को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था। जिसमें उनके कड़े से बिजली निकलती नजर आई थी। फैंस ने इस पोस्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया और ‘सिंघम’ के बाद अब ‘सरदार’ के रूप में उनकी वापसी को सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GA (@ganeshacharyaa)

स्टारकास्ट में है दमदार परफॉर्मर्स की भरमार…

‘सन ऑफ सरदार 2’ की कास्टिंग भी काफी भव्य रखी गई है। फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता जैसे नामी कलाकार नजर आएंगे।

संजय दत्त की गैरमौजूदगी बनी अफसोस की बात…

पहले खबर थी कि संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन उनके UK वीजा रिजेक्ट होने की वजह से वह फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फैंस के लिए यह एक छोटी सी निराशा जरूर हो सकती है।

कब और कहां होगी रिलीज?

‘सन ऑफ सरदार 2’ इस महीने 25 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के भरपूर डोज के साथ यह फिल्म अजय देवगन के फैंस के लिए एक ट्रीट साबित हो सकती है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Crocodile attack in Damoh Byarma River: दमोह में ब्यारमा नदी में मगरमच्छ ने महिला को बनाया शिकार, इलाके में दहशत
Next: Shahdol Ganga campaign expenses: शहडोल में ‘गंगा संवर्धन अभियान’ कार्यक्रम में एक घंटे में 40 हज़ार रूपएम की दावत, खर्चों ने उठाए सवाल

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.