Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

himani Shrotiya August 14, 2025
Son-in-law attack mother-in-law: महोबा के समद नगर मोहल्ला में रिश्तों का कत्ल हो गया है। तीन दिन पहले दामाद ने अपनी सास 55 वर्षीय श्यामबाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 10 अगस्त की शाम की है, जब श्यामबाई कजली मेला देखकर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनके सगे दामाद जालम रैकवार ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। मोहल्लेवासी और परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। 3 दिन चले इलाज के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला
दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला

मायके रह रही थी पत्नी

मृतिका की पुत्री सुनीता ने बताया कि उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी, तलाक और मेंटेनेंस का मुकदमा चल रहा है। दिल्ली में रहते हुए पति ने मजदूरी से कमाए 10 लाख रुपये उसके खाते से निकाल लिए थे। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ा और सुनीता अपने मायके चली आई। पिछले एक साल से उनका यह मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। 

मृतिका की पुत्री सुनीता
मृतिका की पुत्री सुनीता

दामाद पहले भी कर चुका है मारपीट 

सुनीता ने बताया कि उसका पति जालम रैकवार पहले भी सास-ससुर और उसके साथ मारपीट कर चुका है तथा जान से मारने की धमकी देता रहा है। इसके बावजूद उसने कई बार कोतवाली और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। सुनीता ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अगर समय रहते उसके पति पर कड़ी कार्रवाई होती तो शायद उसकी मां की हत्या नहीं होती। इस रिश्तों के कत्ल ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया है।

प्रकाश, मृतका का पुत्र
प्रकाश, मृतका का पुत्र

Son-in-law attack mother-in-law: दामाद ने किया सास पर हमला

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दामाद की तलाश तेज कर दी है। साथ ही जांच प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि दामाद ने महिला को घायल कर दिया था जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। महिला की मौत हो गई है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। 

परिवार ने मांगा न्याय

बहरहाल, श्यामबाई की मौत से परिवार में गहरा शोक पसरा है। लोग इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश जता रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और इस घिनौनी वारदात के दोषी को सजा मिले।

भरत त्रिपाठी की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Narmada Tricolor Flag Event : नर्मदा की लहरों पर तिरंगे का परचम
Next: Vece Paes Passes Away: 1972 ओलंपिक पदक विजेता वेस पेसे का 80 वर्ष की आयु में निधन!

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.