Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Raghogarh:’सांप का दोस्त’ बना शिकार, हाथ में डंसा मौत
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Raghogarh:’सांप का दोस्त’ बना शिकार, हाथ में डंसा मौत

Narendra Singh July 16, 2025

पकड़ने के बाद गले में डालकर बच्चे को स्कूल लेने गए

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में सर्प मित्र दीपक महावर की सांप के काटने से मौत हो गई। दीपक पिछले कई वर्षों से सांप पकड़ने का काम करते थे और जेपी कॉलेज में इसी जिम्मेदारी पर तैनात थे।

कोबरा ने डंसा

दीपक को बरबटपुरा गांव सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने सांप को पकड़ लिया, लेकिन तभी स्कूल से फोन आया कि उनके 13 साल के बेटे की छुट्टी हो गई है। जल्दबाजी में दीपक ने सांप को अपने गले में लटकाया और बाइक से स्कूल पहुंच गए। स्कूल से बेटे को साथ लेकर जब वे घर लौट रहे थे, तब रास्ते में गले में लटके सांप ने उनके हाथ में काट लिया।

अस्पताल लेगए फिर भी नहीं बची जान

सांप काटते ही दीपक ने अपने एक साथी को बुलाया और उन्हें राघौगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से गुना रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद राहत मिली और वे शाम को घर लौट आए। हालांकि, रात 12 बजे के करीब उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उन्हें फिर गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के इलाज शुरू करने से पहले ही दीपक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार में मातम

दीपक महावर को इलाके में सर्प मित्र के रूप में जाना जाता था। वे अब तक सैकड़ों घरों से सांप पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके थे। उनकी असामयिक मौत से राघौगढ़ व आसपास के गांवों में शोक की लहर है।

Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें….

Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Siraj Viral Post After Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद सिराज ने की पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल!
Next: Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.