Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Smriti ICC ODI NO.1 Batter: ICC वनडे रैंकिंग में 5 साल बाद टॉप पर पहुंचीं स्मृति मंधाना..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Smriti ICC ODI NO.1 Batter: ICC वनडे रैंकिंग में 5 साल बाद टॉप पर पहुंचीं स्मृति मंधाना..

Hema Gupta June 18, 2025

Smriti ICC ODI NO.1 Batter: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है। यह उपलब्धि उन्हें पांच साल बाद मिली है, जब उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2019 में यह स्थान प्राप्त किया था।

Read More: Kuldeep Engagement Photos Deleted: कुलदीप ने शेयर की थी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, किया डिलीट!

मंधाना ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में 264 रन बनाकर टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी रन-स्कोरर रहीं।

वनडे में नंबर-1, टी-20 में चौथे नंबर पर मंधाना…

ICC ने मंगलवार को विमेंस क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने वनडे बैटिंग रैंकिंग में 727 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड की नैटली सिवर-ब्रंट और साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।

Smriti ICC ODI NO.1 Batter
Smriti ICC ODI NO.1 Batter

वनडे बैटिंग रैंकिंग में मंधाना के अलावा कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल नहीं है। जेमिमा रोड्रिग्ज 15वें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 16वें स्थान पर हैं।

वनडे में चौथे, टी-20 में दूसरे स्थान पर दीप्ति शर्मा…

महिला क्रिकेट रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने भारत की ओर से गेंदबाजों की सूची में अकेले टॉप-10 में जगह बनाई है। वे वनडे बॉलर्स रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार हैं। उनसे ऊपर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और मेगन शट टॉप-3 में शामिल हैं।

भारत की अगली सर्वश्रेष्ठ बॉलर रेणुका सिंह हैं, जो वनडे रैंकिंग में 24वें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं टी-20 रैंकिंग में दीप्ति ने और बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां वे दूसरे स्थान पर हैं और रेणुका ने भी दमदार प्रदर्शन कर पांचवां स्थान हासिल किया है।

ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति की दोहरी मौजूदगी…

ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो दोनों फॉर्मेट—वनडे और टी-20—में दीप्ति शर्मा टॉप-4 में मौजूद हैं।

1. वनडे ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दीप्ति चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर काबिज हैं।

2. टी-20 ऑलराउंडर्स रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज नंबर-1, जबकि दीप्ति तीसरे स्थान पर हैं।

टीम इंडिया की स्थिति: दोनों फॉर्मेट में तीसरे स्थान पर…

महिला क्रिकेट की टीम रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है।

1. वनडे में भारत के पास 121 रेटिंग पॉइंट्स हैं और टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

2. टी-20 फॉर्मेट में भी टीम इंडिया 260 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।

दोनों रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Heavy Rain: गुजरात के बनासकांठा जिले में व्यापक बारिश, किसानों को राहत – प्रशासन सतर्क
Next: 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री! फास्टैग का नया पास सिस्टम, जानें कैसे मिलेगा पास

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.