Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Say Goodbye to Mattresses: फर्श पर सोने से दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं…
  • Lifestyle

Say Goodbye to Mattresses: फर्श पर सोने से दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं…

Hema Gupta May 15, 2025

Say Goodbye to Mattresses: आज के समय में हर किसी को आराम चाहिए। और इस बदलते दौर में आरामदायक गद्दे, स्प्रिंग बेड और मेमोरी फोम तकिया लोगों की नींद का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इन्हीं के वजह से कई समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप दर्द और बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो फर्श पर सोएं, आयुर्वेद और योगशास्त्र में इस बात को सदियों से महत्व दिया जा रहा है। जमीन पर सोने से शरीर को न केवल सही सपोर्ट मिलता है, बल्कि कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।

Read More: Ways to Ignore Digital Media: अपनाएं ये तरीके बदल जाएगी जिंदगी, खत्म हो जाएगा सोशल मीडिया से मोह…

आखिर क्यों जमीन पर सोना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद…

1. रीढ़ की हड्डी को मिलती है प्राकृतिक स्थिति..

फर्श पर सोने का सबसे बड़ा लाभ है कि यह आपकी रीढ़ की हड्डी (spine) को एक सीधी, प्राकृतिक स्थिति में बनाए रखता है। अधिकतर लोग नरम गद्दों पर सोते हैं, जो शरीर के वजन के अनुसार नीचे दब जाते हैं और इससे पीठ में झुकाव, कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नम्रता चौधरी के अनुसार,

“जिन लोगों को लोअर बैक पेन, स्कोलियोसिस या पोश्चर से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए फर्श पर एक पतला चटाई या दरी बिछाकर सोना बेहद लाभदायक होता है।”

2. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

फर्श पर सोने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर समान रूप से दबाव पड़ता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। यह विशेष रूप से हाथ-पैरों में सूजन, जकड़न, या मसल टाइटनेस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

यह आदत उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो दिन भर बैठकर काम करते हैं और जिनके पैरों में थकान या भारीपन बना रहता है।

3. नींद की गुणवत्ता में सुधार

आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि फर्श पर सोने से गहरी और निर्बाध नींद आती है। इसका कारण यह है कि ज़मीन पर सोने से शरीर को अत्यधिक गर्मी नहीं लगती, और यह थर्मल बैलेंस को बनाए रखता है। साथ ही शरीर आरामदायक स्थिति में जल्दी चला जाता है।

एक शोध के अनुसार, फर्श पर सोने वालों में REM Sleep (गहरी नींद का चरण) की अवधि अधिक होती है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

4. मुद्रा (Posture) में सुधार

अगर आप दिन भर झुककर या कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं, तो हो सकता है आपकी शारीरिक मुद्रा खराब हो गई हो। फर्श पर सोने से शरीर एक सीधी रेखा में रहता है, जिससे शरीर की प्राकृतिक मुद्रा लौटती है।

यह आदत पीठ को मजबूत करती है और लंबे समय में कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करती है।

5. सादा जीवन, सरल स्वास्थ्य

फर्श पर सोने का एक मनोवैज्ञानिक लाभ यह है कि यह जीवन को सरल और अनुशासित बनाता है। यह आदत मानसिक रूप से भी आपको जमीन से जोड़े रखती है, और अहंकार, विलासिता व आराम की आदतों से दूरी बनाती है।

अक्सर योगियों, साधुओं और ऋषियों को फर्श पर सोते देखा गया है क्योंकि यह आदत शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी मानी जाती है।

6. पीठ और गर्दन के दर्द में राहत

जो लोग नियमित रूप से गद्दे पर सोते हैं, उन्हें अक्सर सुबह उठते ही पीठ या गर्दन में जकड़न या हल्का दर्द महसूस होता है। इसका मुख्य कारण है शरीर का अनुचित सपोर्ट।

फर्श पर सोते समय यदि आप सरल तकिया या बिना तकिया सोते हैं, तो आपकी गर्दन और पीठ का अलाइनमेंट बेहतर रहता है। इससे दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।

7. मोटापा नियंत्रित करने में सहायक

यह भले ही अजीब लगे, लेकिन फर्श पर सोने से शरीर की मेटाबॉलिक गतिविधियां बेहतर होती हैं। जब शरीर सही मुद्रा में होता है, तो पाचन क्रिया सुधरती है, जिससे फैट स्टोरेज कम होता है और वजन नियंत्रण में रहता है।

इसके अलावा, फर्श पर सोने के दौरान करवट बदलने की आदत अधिक होती है, जो शरीर को हल्की गतिविधि में रखती है और ऊर्जा खपत को संतुलित करती है।

कैसे सोएं फर्श पर, कुछ जरूरी सावधानियां..

1. सीधे फर्श पर न सोएं, बल्कि एक दरी, योगा मैट या चटाई बिछाएं।

2. सर्दियों में फर्श बहुत ठंडा हो सकता है, इसलिए मोटा कम्बल नीचे बिछाएं।

3. पहली बार फर्श पर सोने वालों को शुरू में थोड़ा दर्द या असहजता हो सकती है, जो 3-4 दिनों में सामान्य हो जाती है।

4. कमर या पीठ की गंभीर समस्याओं वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही फर्श पर सोने की शुरुआत करें।

5. जरूरत हो तो पतले तकिए का प्रयोग करें, लेकिन ऊंचे तकिए से परहेज करें।

क्या सभी के लिए है फर्श पर सोना?

फर्श पर सोना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी), जोड़ों का दर्द, सर्जरी के बाद रिकवरी या बुजुर्गों को फर्श पर सोना असहज और नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह अनिवार्य है।

Watch Now: https://youtube.com/shorts/ZC53YsfS15Q?si=Mfv9ZJxAf2FYtrbS

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal Mock Drill Incident: मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड फटने से दो आरक्षक घायल, बंसल अस्पताल में उपचार जारी
Next: Betul Forest Destruction: रेलवे ठेकेदारों के हौसले बुलंद, सीसीएफ के संरक्षण में जंगल तबाह

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.