Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!

Hema Gupta October 25, 2025

SL vs PAK Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से यह मैच बिना नतीजे के रद्द कर दिया गया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस ही करीब 3 घंटे देरी से हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन खेल शुरू होने के कुछ ही समय बाद बारिश ने एक बार फिर बाधा डाल दी।

Read More: Yuzvendra Chahal Post Viral: धनश्री पर चहल का तंज! इंस्टाग्राम पर एलिमनी को लेकर शेयर किया विवादित पोस्ट…

पाकिस्तानी पारी 4.2 ओवर में ही थमी..

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 4.2 ओवर का खेल ही खेल पाई।

ओपनर मुनीबा अली ने 17 गेंदों पर 7 रन बनाए..

ओमैमा सोहेल ने 9 गेंदों पर 9 रन जोड़े श्रीलंका की तरफ से मलकी मदारा ने 2.2 ओवर फेंके, जबकि सुगंदिका कुमारी ने 2 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद बारिश दोबारा शुरू हो गई और खेल आगे नहीं बढ़ सका।

पॉइंट्स टेबल में स्थिति…

इस मुकाबले के रद्द होने के साथ ही दोनों टीमों के 7-7 मैच पूरे हो गए। श्रीलंका टीम को 7 मैच में से 1में जीती मिली तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 3 मैच बेनतीजा रहें। इसी के साथ वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

पाकिस्तान टीम की बारत करें तो, इस टूर्नामेंट में 7 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई, 4 में करारी हार झेलनी पड़ी वहीं 3 मैच बेनतीजा रहें। इसी के के साथ वो पॉइंट टेबल पर सातवें नंबर पर है।

दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।

टूर्नामेंट में बारिश का असर…

कोलंबो में लगातार बारिश ने पूरे टूर्नामेंट को प्रभावित किया। इससे पहले 4 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। पांच में से चार मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।

चमारी अटापट्टू पर टिकी थीं निगाहें…

यह मैच खास इसलिए भी था क्योंकि सभी की निगाहें श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू पर थीं। 35 वर्षीय अटापट्टू ने एक दशक से भी अधिक समय तक टीम का नेतृत्व किया है और माना जा रहा था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। हालांकि मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाने के कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं हो सकी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 25 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: Chhath Puja: भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.