Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!

Hema Gupta September 23, 2025

SL vs PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 के सुपर -4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने सामने होंगे। यह मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

Read More: Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी!

बता दें कि, श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सुपर-4 के अपने पहले मैच में करारी हार झेल चुके हैं। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतने में जी जान लगा देंगी।

हेड-टू- हेड रिकॉर्ड…

T-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 13 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली तो वहीं 10 मैच में श्रीलंका टीम ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच आज 24वां मुकाबला होगा।

फाइनल की रेस में बने रहने का होगा प्रयास…

पाकिस्तान को सुपर- 4 के पहने मैच में भारत के हाथो करारी हार मिली थी, वहीं श्रीलंका को बांग्लादेश ने हराया था। आज जो टीम हारेगी उसका फाइनल की रेस में बने रहना मुश्किल होगा।

पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है भारत…

सुपर -4 के पॉइंट्स टेबल में भारत और बांग्लादेश के पास 2-2 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट की वजह से टीम इंडिया पहले स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान को चाहिए बैटिंग और बॉलिंग में संतुलन…

सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान पर जीत का दबाव है। टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं और टीम को आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। गेंदबाजी में सईम अयूब ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे स्टार गेंदबाजों को भी लय में लौटना होगा।

🏏 Asia Cup 2025 🏏
🔥 PAK vs SL 🔥

Pakistan’s power meets Sri Lanka’s champion pride! ⚡🏏
Play now — surprises always await at 1ACE! 🎁✨

🔗 https://t.co/o9Kk93R6yV pic.twitter.com/lupqAxVgNC

— 1ACE (@1ACEOFFICIAL) September 23, 2025

श्रीलंका को निसांका और हसरंगा से उम्मीद

श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ निचले क्रम पर अच्छी पारी खेली थी। वहीं, पाथुम निसांका ग्रुप स्टेज में लगातार दो अर्धशतक जड़ने के बाद अब फॉर्म में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। गेंदबाजी में नुवान तुषारा पहले ही छह विकेट ले चुके हैं, जबकि स्पिनर वानिंदू हसरंगा के साथ दुष्मंथा चमीरा और चरिथ असलंका भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे, नुवान तुषारा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : मेलियोइडोसिस संक्रमण से बढ़ता खतरा,चार राज्यों में अलर्ट जारी
Next: CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.