SL Vs Oman T20 WC Match: T-20 वर्ल्ड कप के 16वें मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान टीम को 105 रन से हराकर करारी शिकस्त दी है। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। फिर टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 120 रन ही बना पाई, इससे टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका की धमाकेदार बल्लेबाजी
श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा रन 45 गेंद में 31 रन बनाए, जिसममें 7 चौके शामिल रहें। पवन रत्नायके ने 28 गेंद में 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। टीम से दासुन शनाका ने 20 गेंद में अर्धशतक लगाया।

ओमान की ओर से जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए।
105 रन से ओमान को मिली हार
ओमान टीम से मोहम्मद नदीम ने 56 रन में 53 रन बनाकर फिफ्टी पूरी की। वसीम अली ने 27 रन, इसके अलावा बाकी बैटर फैल रहें कोई 10 रन तक का स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंरा की ओर से दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस को 1-1 विकेट मिला। विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना।
ओमान
जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।
