Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SL vs BAN Asia Cup 2025: सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SL vs BAN Asia Cup 2025: सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज!

Hema Gupta September 20, 2025

SL vs BAN Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला सुपर -4 का मुकाबला श्रीलंका और बाग्लादेश के बीच 20 सितंबर यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला फाइनल की राह को तय करेगा।

Read More: IND vs OMA Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत, ओमान खिलाड़ियों ने सूर्या से ली टिप्स!

आपको बता दें कि, श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी भिड़ चुकी है, जिससे ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। आज दोनों टीमें इस टूर्नामेंट दूसरी बार भिड़ेंगी।

ACC Men’s Asia Cup 2025
Sri Lanka vs Bangladesh – Super 4
20 September | 8.00 pm (IST)
Dubai International Cricket Stadium, Dubai#lka #SriLanka #SLvBAN #AsiaCup2025 pic.twitter.com/ZWQpn0NZIf

— Thimira Nawod (@ImThimira07) September 20, 2025

T-20 मुकाबलों में हेड टू हेड…

अब तक टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 13 बार जीत हासिल की, जबकि बांग्लादेश ने महज 8 मैच ही जीत पाया। आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका का पलड़ा भारी है, लेकिन बांग्लादेश ने हाल के वर्षों में श्रीलंकाई टीम को कई बार कड़ी चुनौती दी है। एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक दोनों के बीच 3 बार टक्कर हुई है, जिनमें 2 बार श्रीलंका और 1 बार बांग्लादेश विजेता रहा।

Highest successful run chases in T20 Asia Cup:

184/8 – SL 🇱🇰 vs BAN 🇧🇩, 2022
182/5 – PAK 🇵🇰 vs IND 🇮🇳, 2022
179/6 – SL 🇱🇰 vs AFG 🇦🇫, 2022
174/4 – SL 🇱🇰 vs IND 🇮🇳, 2022
171/4 – SL 🇱🇰 vs AFG 🇦🇫,2025* pic.twitter.com/KnTsEpDx37

— Abdul Rehman Yaseen (@Aryaseen5911) September 19, 2025

निसांका का जबरदस्त फॉर्म…

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन मैच में 124 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। निसांका लंकाई बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ साबित हो रहे हैं। उनके साथ कप्तान चरिथ असलंका और अनुभवी खिलाड़ी वनिंदू हसरंगा तथा विकेट टेकर गेंदबाज नुवान थुषारा टीम को मजबूती दे रहे हैं। थुषारा अब तक श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

लिटन दास पर सबकी नजर…

बांग्लादेश की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास कर रहे हैं। वह इस एशिया कप में टीम के सर्वोच्च स्कोरर हैं और अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। बांग्लादेश की जीत काफी हद तक उनके प्रदर्शन और नेतृत्व पर निर्भर करेगी। गेंदबाजी में रिशाद हुसैन 4 विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं।

दुनिथ वेल्लालागे की अनुपस्थिति…

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे का इस मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे का 18 सितंबर को निधन हो गया, जिसकी खबर दुनिथ को टीम का मैच खत्म होने के बाद मिली। इसके बाद वे तुरंत घर लौट गए। हालांकि उम्मीद है कि वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन आज के मैच में उनकी गैरमौजूदगी श्रीलंका की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुवान थुषारा।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त- मुख्यमंत्री साय ने फैसले का किया स्वागत आज प्रदेशभर में लौटेंगे काम पर
Next: Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी..

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.