Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Skin Diseases Causes: क्या त्वचा रोग आनुवंशिक हैं या लापरवाही का नतीजा?
  • Lifestyle

Skin Diseases Causes: क्या त्वचा रोग आनुवंशिक हैं या लापरवाही का नतीजा?

Hema Gupta May 5, 2025

Skin Diseases Causes: भाग दौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण की वजह से चर्म रोग यानी त्वचा संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ती जा रही है। इससे सुंदरता में कमी आती है। चर्म रोग केवल सौंदर्य की समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर की एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ त्वचा रोग जन्मजात होते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में यह लापरवाही, संक्रमण की वजह से होता है।

Read More: रेंट एग्रीमेंट से बदला जा सकता है आधार कार्ड में एड्रेस: जानें क्या है नियम 🏠

क्या होता है चर्म रोग?

चर्म रोग शरीर की सबसे बड़ी अंग – त्वचा – को प्रभावित करने वाली बीमारियों में से एक है। इसमें खुजली, रैशेज, दाने, एलर्जी, सफेद दाग, सोरायसिस, एग्जिमा, फंगल संक्रमण, मुंहासे, पित्ती, झुर्रियां आदि समास्याएं शामिल हैं, जब शरीर में कोई गड़बड़ी होती है, तो अक्सर उसका असर सबसे पहले त्वचा पर दिखता है।

क्यो होती है चर्म रोग की समस्यां?

जीवनशैली और खानपान में लापरवाही..

1. जंक फूड और तली-भुनी चीजों का अत्यधिक सेवन।
2. शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन।
3. नींद की कमी और अत्यधिक तनाव।
4. अनियमित दिनचर्या और व्यायाम का अभाव।

स्वच्छता की कमी…

1. गंदे कपड़े पहनना या कई दिनों तक न नहाना।
2. संक्रमित लोगों की वस्तुओं के उपयोग जैसे तौलिए, कंघी, रेजर आदि।
3. धूल, धुएं और पसीने से भरे वातावरण में बिना सुरक्षा रहना।

पर्यावरणीय कारण…

1. वायु प्रदूषण और हानिकारक केमिकल्स का त्वचा पर प्रभाव।
2. गर्मी और नमी वाले मौसम में बैक्टीरिया और फंगस का बढ़ना।
3. सूर्य की हानिकारक UV किरणों से त्वचा को नुकसान।

क्या चर्म रोग जन्म से होते हैं?

कुछ विशेष प्रकार के त्वचा रोग जन्मजात होते हैं। इनकी वजह जेनेटिक यानी आनुवंशिक हो सकती है।

1. एल्बिनिज्म

यह एक अनुवांशिक स्थिति होती है जिसमें त्वचा में मेलेनिन पिगमेंट नहीं बनता, जिससे त्वचा, बाल और आंखें सफेद हो जाती हैं।

2. एटोपिक डर्मेटाइटिस

यह भी कई बार बच्चों में जन्म से ही पाया जाता है। इसमें त्वचा रूखी, खुजलीदार और संवेदनशील हो जाती है।

3. जेनेटिक सोरायसिस या विटिलिगो (सफेद दाग)

यदि परिवार में किसी को यह रोग रहा हो, तो अगली पीढ़ी में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

चर्म रोग से बचाव कैसे करें?

1. नहाने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सुखाएं, स्वच्छ और सूखे कपड़े पहनें।

2. हरी सब्जियाँ, फल, पानी और विटामिन्स से भरपूर आहार त्वचा को स्वस्थ बनाता है।

3. धूप में बाहर जाते समय सनस्क्रीन का उपयोग करें और शरीर को ढककर रखें।

4. योग, ध्यान और पर्याप्त नींद से मानसिक संतुलन बनाए रखें।

5. कठोर साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल युक्त सौंदर्य उत्पादों का कम प्रयोग करें।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 🎬 ट्रम्प ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया! हॉलीवुड को बचाने का बड़ा कदम
Next: भारत में कंटेंट क्रिएटर की कमाई की हकीकत : कौन करते हैं अच्छी कमाई

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.