Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Sitare Zameen Par’ Youtube Release Promo: ‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज का आमिर ने किया ऐलान, बाप बेटे ने मिलकर बनाया मजेदार प्रोमो!
  • एंटरटेनमेंट

‘Sitare Zameen Par’ Youtube Release Promo: ‘सितारे जमीन पर’ की यूट्यूब रिलीज का आमिर ने किया ऐलान, बाप बेटे ने मिलकर बनाया मजेदार प्रोमो!

Hema Gupta July 31, 2025

‘Sitare Zameen Par’Youtube Release Promo: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आमिर खान की चर्चित फिल्म ‘तारे जमीन’ की सिक्वल फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी, यह फिल्म काफी हिट भी रही लोगों के पॉजिटिव रिव्यू सामने आईं। लेकिन अब आप इस फिल्म को यूट्यूब पर भी देख पाएंगे।

आपको बता दें कि, इस फिल्म को दर्शक 1 अगस्त से सिर्फ 100 रुपये देकर यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।

Read More: Sitare Zameen Par Movie Review: डाउन सिंड्रोम से जूझते किरदारों ने जीता दिल, देखे रिव्यू…

बेटे जुनैद के साथ आमिर खान ने बनाया मजेदार प्रोमो….

फिल्म का यूट्यूब पर रिलीज होने का ऐलान आमिर खान ने एक खास वीडियो प्रोमो के जरिए किया, जिसमें वो अपने बेटों जुनैद खान और आजाद खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आमिर और उनके बड़े बेटे जुनैद ने कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का अंदाज दिखाते हुए मजेदार झलकियों को रिक्रिएट किया है, जो दर्शकों को हंसी और नॉस्टेल्जिया दोनों का अनुभव कराती हैं।

पहली बार एक साथ एक्टिंग करते दिखे आमिर और जुनैद

इस प्रोमो की खास बात ये है कि इसमें पहली बार आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान को साथ में ऑन-स्क्रीन देखा गया। दोनों ने कॉमिक अंदाज में फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी दी। प्रोमो के अंत में आमिर के छोटे बेटे आजाद की भी झलक दिखाई देती है, जो इस वीडियो को और भी खास बना देती है।

राजकुमार संतोषी भी प्रोमो में आए नजर…

वीडियो में प्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार संतोषी भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो न केवल एक प्रमोशनल कंटेंट है, बल्कि ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसी कल्ट फिल्म को एक प्यारी श्रद्धांजलि भी है।

फीवर फिल्म्स ने बनाया अनोखा प्रोमो…

इस प्रोमो को फीवर फिल्म्स ने तैयार किया है। उनके निर्देशक वैभव बुंधू ने इसे डायरेक्ट किया और उन्होंने इसे अपने करियर का सपना पूरा होने जैसा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि आमिर खान जैसे लीजेंड के साथ काम करना और ‘अंदाज़ अपना अपना’ का मजेदार रेफरेंस इस्तेमाल करना उनके लिए बेहद खास रहा।

‘सितारें जमीन पर’ की ये है कहानी…

फिल्म की कहानी…

गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) एक जूनियर बास्केटबॉल कोच है — छोटा कद, लेकिन बड़ी हठ और आत्म-अहम से भरा हुआ। वह अपनी मां (डॉली अहलूवालिया) के साथ रहता है, और उसकी अपनी पत्नी (जेनेलिया डिसूज़ा) से अनबन चल रही है, जो कभी एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई थी लेकिन अब वह सपना अधूरा रह गया है।

जीवन की ठोकरें और एक सजा जो बदल देती है सबकुछ

गुलशन का पेशेवर जीवन भी पटरी से उतरा हुआ है। खेल संस्थान से निलंबन, बार-बार उसकी हाइट पर की जाने वाली छींटाकशी, और खुद से लगातार लड़ता उसका आत्मसम्मान। एक रात नशे की हालत में गाड़ी चलाने और सार्वजनिक झगड़े के बाद अदालत से उसे जेल नहीं, बल्कि कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है।

इस सजा के तहत उसे डाउन सिंड्रोम से पीड़ित युवा-वयस्कों की एक फुटबॉल टीम को ट्रेन करना होता है — एक ऐसा काम जो न उसके कौशल के दायरे में है, न ही उसके दिल के करीब।

असल सितारे: दस न्यूरोडाइवर्जेंट एक्टर्स..

फिल्म के असली हीरो वे दस न्यूरोडाइवर्जेंट कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दिल जीत लिया। इन कलाकारों का प्रदर्शन सच्चा और असरदार है। न कोई बनावट, न दिखावा – सिर्फ जीवन की सहज प्रस्तुति। इन कलाकारों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन बनता है।

टीम के अनोखे सदस्य, जो ‘सितारे’ बन जाते हैं।

गुलशन की टीम में हैं –

सुनील (आशीष पेंडसे), सतबीर (आरुष दत्ता), लोटस (आयुष भंसाली), शर्मा जी (रिषि शहानी), गुड्डू (गोपी कृष्ण के वर्मा), राजू (ऋषभ जैन), बंटू (वेदांत शर्मा), गोलू (सिमरन मंगेशकर), करीम (संवित देसाई), हरगोविंद (नमन मिश्रा)

शुरुआत में गुलशन इन सभी को ‘पागल’ और बेकार मानता है। उसका रवैया कठोर, चिड़चिड़ा और अपमानजनक होता है। लेकिन जैसे-जैसे ये बच्चे मैदान में मेहनत करते हैं, पसीना बहाते हैं और छोटी-छोटी जीतें हासिल करते हैं, गुलशन का नजरिया बदलने लगता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्में…

आमिर खान अब बतौर निर्माता दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं -‘लाहौर 1947’, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। ‘एक दिन’, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे। दोनों फिल्में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajgarh-Machadi Road: बाराही माता मंदिर का गुंबद गिरने से प्रशासनिक लापरवाही उजागर, श्रद्धालुओं में आक्रोश
Next: मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर… सेना ने संभाली कमान, 2900 को बचाया

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.