Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Chappell and Brendon On Siraj: मैच ड्रा होने के बाद ग्रेग चैपल और बेंडन मैक्कलम का सिराज को लेकर दिया बड़ा बयान!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Chappell and Brendon On Siraj: मैच ड्रा होने के बाद ग्रेग चैपल और बेंडन मैक्कलम का सिराज को लेकर दिया बड़ा बयान!

Hema Gupta August 6, 2025

Chappell and Brendon On Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। हालांकि, भारत इस बार भी इंग्लैंड में सीरीज जीतने में नाकाम रहा, लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना भी नहीं करना पड़ा। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। जीत के बाद सिराज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग चैपल का बयान सामने आया है।

Read More: National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!

सिराज के प्रदर्शन ने जीता दिल, चैपल हुए प्रभावित…

सीरीज के दौरान मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट झटके और आखिरी टेस्ट में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में सिराज की जमकर तारीफ की।

ग्रेग चैपल ने कहा – ‘सिराज अब बुमराह के साथ या उनके बिना लीडर बनने को तैयार’

चैपल ने कहा कि –

“सिराज पहले भी गाबा, एमसीजी, लॉर्ड्स, केपटाउन जैसे मुश्किल मैदानों पर कमाल कर चुका है, लेकिन ओवल टेस्ट में उसने जो किया वो अद्भुत था। अब वो बुमराह के साथ या उनके बिना भी गेंदबाजी आक्रमण का लीडर बनने के लिए तैयार है।”

‘सिराज में अब मकसद नजर आता है’ – चैपल

ग्रेग चैपल ने आगे कहा-

“टीम इंडिया इस पूरी सीरीज में सिर्फ इसलिए लड़ सकी क्योंकि सिराज ने जबरदस्त प्रयास किए। पहले वो केवल जुनूनी गेंदबाज था, लेकिन अब उसके पास एक स्पष्ट मकसद और नेतृत्व की क्षमता है। एक खिलाड़ी और लीडर में यही फर्क होता है।”

सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच…

ओवल टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने चार और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सिराज ने सीरीज में 185.3 ओवर डाले और 23 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने। उन्होंने 1000 से अधिक गेंद फेंकने वाले कुछ गिने-चुने भारतीय गेंदबाजों में भी अपना नाम दर्ज करा लिया।

ब्रेंडन मैक्कलम का टीम इंडिया को लेकर चौकाने वाला बयान!

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम ने भारत के खिलाफ हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को “अविश्वसनीय” बताया। उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम की दृढ़ता की तारीफ की, बल्कि यह भी माना कि टीम इंडिया दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रही।

‘भारत को फर्क नहीं पड़ा, हमने पूरी कोशिश की’ – मैक्कलम

ब्रेंडन मैक्कलम ने कहा-

“हमने उनके सामने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन यह दिखाता है कि भारत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। हमें पहले से पता था कि जब वे इंग्लैंड आएंगे तो हमारे लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इस सीरीज में हमें अपने मनचाहे नतीजे के लिए जबरदस्त क्रिकेट खेलनी पड़ी।”

उन्होंने आगे कहा-

“यह सीरीज वाकई अविश्वसनीय रही – इसमें टकराव था, उतार-चढ़ाव था, जुनून था और दबाव में खेल का असली रंग भी दिखा।”

‘सिराज के पास शेर सा दिल है’ – मोहम्मद सिराज की तारीफ

मैक्कलम ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा-

“मोहम्मद सिराज के पास शेर सा दिल है। उन्होंने पांचवें टेस्ट के 30वें ओवर तक 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। यह वाकई अद्भुत प्रयास था।”

इंग्लिश कोच ने साफ कहा कि –

“हम जीत की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन मेरा मानना है कि भारत जीत का हकदार था। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राजील VSअमेरिका: ट्रंप बोले- लूला मुझे कॉल करें, मैं मोदी को फोन करूंगा- लूला
Next: Crime: इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई पर महिला का गंभीर आरोप, केस में आया नया मोड़

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.