Jannik Sinner Open Quarter Final: दुनिया के नंबर 2 टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के Alex Michelsen को 7-5, 7-6(4) से हराया।
Jannik Sinner Open Quarter Final: 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड
ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट्स में सिनर ने लगातार 28 सेट जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। उनका यह जीत का सिलसिला पिछले साल पैरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था। इससे पहले लगातार 24 सेट जीतने का रिकॉर्ड Novak Djokovic के नाम था, जिसे अब सिनर ने पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी
मैच के दूसरे सेट में सिनर 2-5 से पीछे चल रहे थे और मुकाबला उनके हाथ से निकलता नजर आ रहा था। लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया और मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचाया। टाई-ब्रेक में उन्होंने 7 में से 6 पॉइंट जीतकर 1 घंटे 42 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मिशेलसन के खिलाफ उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है।
मियामी में लगातार पांचवीं बार क्वार्टर फाइनल
24 वर्षीय सिनर ने लगातार 5वीं बार मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वे Yannick Noah और Stefan Edberg के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 19वीं सीड Frances Tiafoe से होगा। मैच के बाद सिनर ने कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस नहीं खेला, लेकिन हालात के अनुसार खुद को ढालकर जीत हासिल की।
