Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Singrauli healthcare crisis: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल… खाट बनी एंबुलेंस!
  • मध्य प्रदेश

Singrauli healthcare crisis: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल… खाट बनी एंबुलेंस!

Aditya Mishra July 20, 2025

विकास के दावों की खुली पोल

Singrauli healthcare crisis:  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है जो सरकार के विकास के दावों को कटघरे में खड़ा कर देती है। यहां सड़क न होने की वजह से गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर परिजनों ने कीचड़ भरे पगडंडियों और जंगलों के रास्ते से अस्पताल पहुंचाया। घटना चितरंगी ब्लॉक के धानी ग्राम पंचायत की है… जहां गुल्लू कोल नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर खाट के सहारे कई किलोमीटर तक पैदल अस्पताल ले जाया गया।

खाट बनी जीवन रक्षक डोली

धानी पंचायत क्षेत्र पूरी तरह पहाड़ और जंगल से घिरा हुआ है, जहां सड़कों का नामोनिशान नहीं है। यहां के आदिवासी परिवार अब भी खटिया को ही एंबुलेंस मानते हैं। गांव में एंबुलेंस आना तो दूर रास्ता ही इतना खराब है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है। गंभीर बीमारियों या प्रसव जैसी स्थितियों में ग्रामीण डोली के जरिए मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने को मजबूर हैं।

read more: भोपाल के PM श्री स्कूल में हुआ बड़ा हादसा,क्लास के दौरान बच्चों पर गिरा छत का प्लास्टर, सिर पर आई चोट

आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

गांव वालों का आरोप है कि हर चुनाव में नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं… लेकिन जीतने के बाद कोई सुध नहीं लेता। आज़ादी के 75 साल बाद भी गांव में न सड़क है न बिजली और न ही पानी की पुख्ता व्यवस्था। सरकारी दावे और योजनाएं कागज़ों तक ही सीमित हैं… ज़मीनी हकीकत अब भी बेहद भयावह है।

 वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Singrauli healthcare crisis:  बतादें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. जिससे प्रशासन और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही है विकसित भारत का सच? क्या आदिवासी इलाकों में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं? ऐसे सवालों के बीच अब जरूरत है सिर्फ घोषणाएं नहीं ज़मीनी स्तर पर ठोस काम की।

read more: डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग

सऊद पठान,संवाददाता,सिंगरौली

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Delta Airlines engine fire emergency landing: डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग
Next: Parliament Monsoon Session 2025: विपक्ष बनाम BJP घमासान

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.