Singham Again की धूम मच गई है और रोहित शेट्टी की कॉप आर्मी ने दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन प्रदान किया है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। रिलीज़ से पहले, जब बड़े-बड़े सितारों के कैमियो की चर्चा चल रही थी, तो सवाल उठ रहा था कि रोहित शेट्टी सभी के साथ न्याय कैसे करेंगे।
हालांकि, रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप आर्मी और इन सितारों के कैमियो को सही तरीके से पेश किया। लेकिन एक मामले में उनकी चूक सामने आई, और वो थी श्वेता तिवारी का फिल्म में होना। श्वेता की एंट्री भले ही फिल्म की शुरुआत में होती है, लेकिन यह काफी फीकी लगती है। उनके पास न तो कोई एक्शन सीन था और न ही कोई प्रभावशाली डायलॉग।
श्वेता तिवारी का किरदार
श्वेता तिवारी का किरदार ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें केवल एक फिलर के तौर पर शामिल किया गया है। अगर वे फिल्म में नहीं होतीं, तो कहानी पर कोई खास असर नहीं पड़ता। रोहित शेट्टी उनके किरदार के साथ और बेहतर न्याय कर सकते थे, जैसे कि उन्हें कुछ एक्शन और दमदार डायलॉग दिए जाते।
अजय देवगन की फिल्म में श्वेता तिवारी का होना केवल भीड़ बढ़ाने के लिए प्रतीत होता है, जिससे उनका योगदान महज दिखावा ही रह गया।
