56 दुकान पर पोहे-जलेबी का लिया जायका

MP NEWS: इंदौर में एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ 56 दुकान पहुंचे। यहां पोहा और जलेबी का लुत्फ उठाया। इस दौरान फैंस का हुजूम लग गया।उन्होंने सुबह साइकिल चलाने और सेहत बनाने का संदेश दिया। साइकिल चला रही महिला को शो में आने का निमंत्रण भी दिया।
MP NEWS:दिलजीत ने इंदौरी जायके का उठाया लुत्फ
दिलजीत का बाइपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर शाम में कंसर्ट होने वाला है। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। दोपहर 12 बजे से भारी गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी। पास वाली गाड़ियों को ही वीआईपी गेट तक जाने दिया जाएगा। कई रूट डायवर्ट रहेंगे।
MP NEWS: शो से पहले जान ले कहा रहेगी पार्किंग
कनाडिया की ओर से आने वाली गाड़ियों की एंट्री पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज और वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई 2 रोड से होगी। पटेल नगर कट से बाएं मुड़कर खजराना मार्ग से पाकिजा कॉलोनी के पास से दाहिने मुड़कर आरई 2 रोड से होते हए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में भी पहुंचा जा सकता है।रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाली गाड़ियां साई कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगी।
