Singer Arpit ON Controversy: भारतीय रैपर और कंटेंट क्रिएटर अर्पित बाला इन दिनों विवादों में घिरे हुएं है। हालहि में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने एक फैन पर थूक दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। इसके बाद सिंगर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि- ‘उन्हें उकसाया गया था, ये गुस्से का नहीं बल्कि सिक्योरिटी का सवाल था।’
सिंगर अर्पित का विवाद के बाद दी सफाई
अर्पित बाला ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी करते हुए हालिया कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद पर कहा कि- ‘मैं हैदराबाद गया था, एक शो के लिए। वहां लोगों को गाने रटे हुए थे। पहला गाना बहुत अच्छा हुआ, दूसरा भी अच्छा हुआ, तीसरा भी अच्छा हुआ। मैं चौथा गाना गा रहा था कि एकदम से मैंने देखा कि बोतल उड़ती हुई आई और मेरी आंख में लगी। प्रॉब्लम ये नहीं थी कि वो बोतल लगी। प्रॉब्लम ये थी कि उससे पहले भी लोग स्टेज पर एक दो ऐसी बोतल फेंक चुके थे।’
उन्होंने आगे कहा कि-
‘जब दूसरी बोतल मेरी आंख पर पड़ी ना मेरा पूरा फ्लो टूटा और मुझे आया गुस्सा और उस गुस्से में जो चीज मैंने आगे बोली और जो मैंने किया क्या वो जायज था? अगर आप एक तरीके से देखें कि एक आदर्श आदमी होता है वो दिल बड़ा रखता है। ये सारी चीजें तब तक ठीक लगती हैं जब आपको किसी ने ऐसे हल्का सा कुछ पोक कर दिया हो, लेकिन जब आपके चेहरे पर कोई चीज फेंकी जाती है ना, आंख पर, मुंह पर, भाई वो ना डिसरिस्पेक्ट भी नहीं होता। वो एक तरीके से सिक्योरिटी की दिक्कत होती है।’

सिंगर ने आगे कहा कि-
‘जब उन्हें मारा गया, तो वहां मौजूद लड़कों का ग्रुप बुरी तरह घूर रहा था, जिसके बाद उन्होंने गालियां दीं। वो लड़के भी उन्हें सामने से गालियां दे रहे थे।’
पछताते हुए सिंगर ने कहा, ‘मैंने उनके ऊपर थूक दिया। वो नहीं करना चाहिए था मुझे।’
‘ये इस तरह की पहली घटना नहीं’ – अर्पित
‘ये इस तरह की पहली घटना नहीं है। 2024 में भी एक शख्स ने कॉन्सर्ट में गलत तरह छूने की कोशिश की थी, तब भी उन्होंने उस शख्स का हाथ मरोड़ दिया था। इतना ही नहीं कानपूर शो की ऑर्गेनाइजर पर सिगरेट बड्स फेंके गए। सिंगर के ऊपर भी सिगरेट के पैकेट फेंके गए। उनकी भांजी पर वेप फेंका गया।
वीडियो की आखिर में कहा कि-
‘लोग बोल रहे हैं ये तो भाई देखो भाई कितना कितना भौकाली आदमी है। कितना खराब आदमी है। कोई ये नहीं देख रहा है कि उसके पीछे क्या होता है। ये मैं सिर्फ और सिर्फ अपनी ऑडियंस के लिए कर रहा हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता मीडिया क्या कहती है। गलत जानकारी फैलाई जा रही है। मीम्स बन रहे हैं। अगर में पक्ष नहीं रखूंगा तो कौन रखेगा। मैं इससे थक गया हूं।’

किस विवाद में घिरे हैं अर्पित बाला?
’28 मार्च को , रैपर अर्पित हैदराबाद में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स ने स्टेज पर बोतल फेंक दी, इससे सिंगर काफी नाराज हो गए और उन्होंने उस शक्स पर थूक दिया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को तुरंत वेन्यू से बाहर निकलवाया गया था।’
Also Read- Salman Precident Cup 2026: प्रेसिडेंट कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे सलमान खान!
