कंटेनर जहाज में विस्फोट से मचा हड़कंप
Kerala ship explosion: सोमवार सुबह सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में केरल तट के पास अचानक जोरदार धमाका हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब जहाज मुंबई की ओर बढ़ रहा था। विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
read more: राज के लिए दे दी राजा की बलि!
18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
विस्फोट के तुरंत बाद जहाज पर मौजूद 18 चालक दल के सदस्य जहाज को छोड़कर बाहर कूद गए। नौसेना और तटरक्षक बल की टीमों ने समय रहते सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। राहत कार्य में इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज सचेत, अर्नवेश, समुद्र प्रहरी, अभिनव, राजदूत और सी-144 एयरक्राफ्ट शामिल रहे।
INS सूरत को किया गया रवाना
हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय नौसेना ने INS सूरत को मौके पर रवाना किया है। यह जहाज कोच्चि में लंगर डालेगा और बचाव कार्य में मदद करेगा। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र को सुबह करीब 10:30 बजे विस्फोट की जानकारी मिली थी।
INS गरुड़ से डोर्नियर विमान की उड़ान की तैयारी
हालात का आकलन करने के लिए INS गरुड़ से एक डोर्नियर विमान को भी भेजे जाने की योजना बनाई गई है। यह विमान इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेगा और राहत कार्य के लिए आवश्यक समन्वय में मदद करेगा।
कोलंबो से मुंबई जा रहा था जहाज
Kerala ship explosion: यह कंटेनर जहाज 7 जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी। जहाज की लंबाई 270 मीटर और व्यास 12.5 मीटर है। फिलहाल जहाज में आग लगी हुई है और वह पानी में बह रहा है।
read more: दिल्ली को मिली जल संकट से राहत की सौगात, 3 नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी