singapore investment meet yogi: सिंगापुर की चमकती इमारतों के बीच उत्तर प्रदेश की तस्वीर लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. बात निवेश की थी, भरोसे की भी और उस बदले हुए यूपी की, जिसे लेकर सरकार अब खुलकर ग्लोबल मंचों पर दावे कर रही है.मुख्यमंत्री Yogi Adityanath इस वक्त सिंगापुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई बड़े कारोबारियों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता दिया। योगी ने साफ कहा, यूपी सिर्फ संभावनाओं वाला राज्य नहीं रहा, अब फैसले तेज हैं, मंजूरियां आसान हैं और बाजार बहुत बड़ा है।
singapore investment meet yogi: निवेशकों को क्या बोले सीएम योगी
बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ से ज्यादा है, जो किसी भी निवेशक के लिए अपने आप में बड़ा बाजार है। कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में बीते कुछ सालों में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि निवेश से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं होगी, सरकार खुद मॉनिटरिंग कर रही है.योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। जहां दोनों मंत्री औपचारिक सूट-बूट में दिखे, वहीं सीएम हमेशा की तरह भगवा परिधान में नजर आए, यह फर्क भी लोगों की निगाह में रहा।
singapore investment meet yogi: किन-किन दिग्गजों से हुई मुलाकात
GIC के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा
सीएम योगी ने सिंगापुर की बड़ी निवेश कंपनी GIC के सीईओ लिम चाउ कियाट और उनकी टीम से बातचीत की। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट जैसे प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहा। गंगा एक्सप्रेसवे और ग्रीनको के साथ चल रही साझेदारियों का भी जिक्र हुआ।
DBS ग्रुप के साथ फाइनेंस और फंडिंग पर बात
इसके बाद सीएम ने DBS Group की सीईओ तान सु शान से मुलाकात की। यूपी में प्रोजेक्ट फंडिंग को आसान बनाने, वित्तीय सहयोग बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश को लेकर चर्चा हुई।
टेमासेक ने दिखाया हेल्थ और डेटा सेक्टर में भरोसा
सिंगापुर की दिग्गज निवेश कंपनी Temasek के चेयरमैन तेओ ची हीन के साथ हुई बैठक में डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक ढांचे पर बात हुई।बैठक में बताया गया कि टेमासेक से जुड़ी मनिपाल हॉस्पिटल्स गाजियाबाद में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। वहीं असेंडास भी यूपी में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये लगाएगी।
स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस
सीएम योगी ने ITE College Central का दौरा किया और ITEES के साथ TVET नॉलेज शेयरिंग को लेकर बैठक की। सरकार का जोर साफ है, निवेश के साथ स्किल्ड मैनपावर भी तैयार की जाए।
3 दिन में 25 CEOs से मुलाकात
सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी तीन दिन में करीब 25 कंपनियों के सीईओ से अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को वे जापान के लिए रवाना होंगे, जहां निवेश और तकनीकी सहयोग पर बातचीत होगी।
