Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट
  • मध्य प्रदेश

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारी शुरू… शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 29 किमी लंबे बनेंगे घाट

Aditya Mishra August 7, 2025

 सिंहस्थ की तैयारियों में तेजी

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: सिंहस्थ महापर्व 2028 के मद्देनजर उज्जैन में शिप्रा नदी के दोनों ओर 29.215 किलोमीटर लंबे घाटों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की सरकार ने इस कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए जल संसाधन विभाग के ज़रिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। घाट निर्माण पर 778.91 रूपए करोड़ की लागत आएगी।

संभावित विरोध को देखते हुए केविएट दाखिल

सरकार को आशंका है कि घाट निर्माण के दौरान कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। ऐसे में हाईकोर्ट में बिना किसी एकतरफा निर्णय के सरकार का पक्ष सुना जाए, इसके लिए इंदौर खंडपीठ में केविएट दायर करने की तैयारी है। इससे कोर्ट में कोई याचिका आने पर नमामि शिप्रा परियोजना इकाई को सूचना मिलेगी और विभाग जवाब दे सकेगा।

read more: भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी… कोहेफिजा पुलिस ने नागपुर से लाखों का चोरी किया सोना किया बरामद

रामघाट जैसे रेड स्टोन का होगा उपयोग

पहले घाटों के निर्माण में स्थानीय पत्थरों का उपयोग प्रस्तावित था, लेकिन अब तय किया गया है कि पूरे 29 किमी क्षेत्र में रामघाट जैसे आकर्षक रेड स्टोन का उपयोग होगा। इसी के अनुसार डीपीआर की शर्तों में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं कि घाटों की गुणवत्ता और सौंदर्य में कोई समझौता न हो।

 घाट निर्माण के अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य भी प्रस्तावित

घाट निर्माण के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर भी विकास कार्य होंगे। इसमें शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाट, आत्मोलिंगेश्वर मंदिर, भर्तृहरि गुफा और अंगारेश्वर मंदिर के पास वेंटेड कॉजवे, स्टॉप डैम, बैराज और तालाबों की मरम्मत शामिल है। यह सभी कार्य समय-सीमा में पूरे करने की योजना है।

सीसी रोड व अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी

Simhastha 2028 Shipra River Ghats Construction: दुर्गादास की छतरी के पास सीसी रोड निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर पहुंच और सुविधा मिल सके। साथ ही घाट क्षेत्रों में प्रकाश, जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक अनुभव मिल सके।

read more: उत्तरकाशी में आपदा राहत तेज़, अब तक 190 लोगों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने लिया ग्राउंड रिपोर्ट

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kajari Teej 2025: 12 अगस्त को है कजरी तीज, जानिए क्यों रखा जाता है यह व्रत….
Next: Truth Of Raghav Sakshi Viral Video: राघव जुयाल ने मारा साक्षी मलिक को थप्पड़? जानिए वायरल वीडियो का सच…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.