Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Silent Divorce: जानिए क्या है साइलेंट डिवोर्स…कहीं आपके रिश्तें में तो नहीं आई दरार?
  • Lifestyle

Silent Divorce: जानिए क्या है साइलेंट डिवोर्स…कहीं आपके रिश्तें में तो नहीं आई दरार?

himani Shrotiya May 4, 2025

Silent Divorce: रिलेशन में जब प्यार और समझदारी की जगह नाराजगी और दूरी ले लेती है, तो उसे “साइलेंट डिवोर्स” (Silent Divorce) कहते है। यह एक ऐसी कंडिशन है, जहां कपल कानूनी तौर पर अलग नहीं होते, लेकिन इमोशनली एक-दूसरे से कट चुके होते हैं। इस खबर में जानिए साइलेंट डिवोर्स क्या है।

साइलेंट डिवोर्स क्या है?

साइलेंट डिवोर्स तब होता है जब पति-पत्नी या पार्टनर्स के बीच इमोशनल कनेक्शन खत्म हो जाता है, लेकिन वे सोशल, फाइनेंशियल या बच्चों की वजह से एक साथ रहते हैं। यह रिश्ता बाहर से बिल्कुल नॉर्मल लगता है, लेकिन अंदर से खोखला हो चुका होता है। इसमें न तो ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होता है और न ही प्यार, बल्कि वे बिना एक-दूसरे की परवाह किए बस साथ रहते है। 

Read More: Homemade Chaat Masala: घर पर चुटकियों में बनाए चाट मसाला, मार्केट के मसाले को छोड़ देगा पीछे

साइलेंट डिवोर्स के संकेत

आपस में बातचीत कम हो जाना

  • पहले की तरह गहरी बातें न करना।
  • केवल जरूरी चीजों (बच्चे, बिल, घर के काम) तक ही बात सीमित होना।
  • फोन कॉल या मैसेज में भी एक्साइटमेंट की कमी।

इमोशनल दूरी बढ़ना

  • एक-दूसरे की खुशी या दुख में भागीदार न बनना।
  • साथ बैठकर भी अकेलापन महसूस होना।
  • पार्टनर के साथ समय बिताने में कोई दिलचस्पी न होना।

फिजिकल कनेक्शन में कमी

  • पहले के मुकाबले इंटिमेसी कम हो जाना।
  • एक-दूसरे को छूने से भी बचना।
  • रोमांटिक मूमेंट्स का खत्म हो जाना।

अलग-अलग जीवन जीना

  • अलग-अलग सोशल सर्कल बना लेना।
  • हॉबीज या दूसरी एक्टिविटीज में साथ न देना।
  • छुट्टियां या समय अकेले या दोस्तों के साथ बिताना।

छोटी-छोटी बातों पर तनाव

  • बिना किसी बड़ी वजह के चिड़चिड़ापन।
  • छोटी गलतियों पर भी गुस्सा होना।
  • एक-दूसरे को क्रिटिसाइज करना या अनदेखा करना।

फ्यूचर प्लानिंग में शामिल न करना

  • करियर, घर या बच्चों से जुड़े फैसलों में सलाह न लेना।
  • अगले 5-10 साल की प्लानिंग में पार्टनर को शामिल न करना।

Silent Divorce: साइलेंट डिवोर्स से कैसे बचें?

अगर आपको इनमें से कुछ संकेत दिख रहे हैं, तो रिश्ते को बचाने के लिए ये कदम उठा सकते हैं-

  • खुलकर बात करें- अपनी भावनाओं को शेयर करें और पार्टनर की बात सुनें।
  • क्वालिटी टाइम दें- साथ में वक्त बिताएं, डेट प्लान करें या साथ में कोई नई हॉबी अपनाएं।
  • काउंसलिंग लें- अगर खुद नहीं सुलझा पा रहे, तो रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मदद लें।
  • छोटी-छोटी चीजों की कदर करें- ग्रेटिट्यूड जताएं, छोटे-छोटे सरप्राइज देना जैसी आदतें रिश्ते को मजबूत करती हैं।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy S25 Edge – Leaks Specs Price Features Launch Update, लॉन्च से पहले ही वायरल!
Next: Bhopal fake currency case: यू-ट्यूब बना क्राइम टीचर,भोपाल में युवक ने छापे हजारों के फर्जी नोट

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.