Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sidhu Returns to Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी…
  • एंटरटेनमेंट

Sidhu Returns to Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी…

Hema Gupta June 9, 2025

Sidhu Returns to Kapil Show: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ अपनी चर्चित जोड़ी में नजर आने वाले हैं। वे छह साल बाद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में वापसी कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह सिद्धू और कपिल की साथ में वापसी के साथ-साथ शो के फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज है।

Read More: Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द…

नेटफ्लिक्स और सिद्धू दोनों ने की पुष्टि…

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर कर सिद्धू की वापसी की घोषणा की। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे शो में वापसी की बात करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सिद्धू का क्रिकेट करियर…

नवजोत सिंह सिद्धू ने 1983 से लेकर 1999 तक पूरे सत्रह साल क्रिकेट खेला। उन्होंने दिसंबर 1999 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 51 टेस्ट मैच और 100 से ज़्यादा वनडे मैच खेले और 7,000 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उन्होंने 18 साल के करियर में 27 प्रथम श्रेणी शतक बनाए।

2019 में विवाद के चलते छोड़ना पड़ा था शो

सिद्धू ने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था— “कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।” इस बयान की देशभर में आलोचना हुई। इसके चलते उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटना पड़ा और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया गया।

अर्चना पूरन सिंह रहेंगी शो का हिस्सा…

सिद्धू की वापसी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह शो में बनी रहेंगी। दोनों को एक साथ मंच साझा करते देखा जाएगा। शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा— “अर्चना जी, अब आप चुप कर जाइए, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे।” सिद्धू पहले भी कह चुके हैं कि वे तभी लौटेंगे जब अर्चना उनके साथ होंगी।

सिद्धू इन मामले में फसे..?

रोड रेज मामला…

1988 में पटियाला में हुए एक विवाद में सिद्धू पर 65 वर्षीय गुरनाम सिंह को मारने का आरोप लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। 2006 में उन्हें 3 साल की सजा हुई, जो बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माने में बदली। लेकिन 2022 में पुनर्विचार के बाद कोर्ट ने उन्हें 1 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सिद्धू ने 10 महीने जेल में बिताए और अप्रैल 2023 में रिहा हुए।

पाकिस्तान यात्रा और आलोचना…

2018 में सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और वहाँ पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिले। इस पर उन्हें देश में भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

कमेंट्री विवाद…

2015 में स्टार इंडिया ने उन पर 22.5 करोड़ रुपए के कमेंट्री एग्रीमेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। यह मामला मध्यस्थता अदालत तक गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu)

पुलवामा हमले पर विवादित बयान…

सिद्धू के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिससे शो को भी नुकसान होने की आशंका बनी और उन्हें हटाना पड़ा।

पंजाब कांग्रेस में कलह…

2019 से 2021 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच गहरे मतभेद रहे। सिद्धू की सक्रिय भूमिका के चलते अमरिंदर को सीएम पद छोड़ना पड़ा, लेकिन यह विवाद कांग्रेस की हार का कारण भी बना।

कैंसर पर भ्रामक दावा…

2024 में सिद्धू ने दावा किया कि उनकी पत्नी स्टेज-4 कैंसर से केवल प्राकृतिक इलाज से ठीक हुईं। इस पर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई और उनके खिलाफ 850 करोड़ का कानूनी नोटिस भी जारी हुआ।

वापसी के साथ नया अध्याय शुरू…

सिद्धू की वापसी न सिर्फ शो के लिए बल्कि उनके करियर के लिए भी एक नई शुरुआत मानी जा रही है। कपिल शर्मा के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों के बीच पहले ही बेहद लोकप्रिय रही है। अब देखना होगा कि सिद्धू इस बार कितनी हंसी और हंगामा लेकर आते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दियोदर पुलिस की सघन पेट्रोलिंग: बकरी ईद के दौरान चोरी की दो वारदात सुलझीं
Next: बिजनौर में जंगली हाथी की मौत: वन विभाग में हड़कंप

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.