
SIDHI NEWS: मोहन सरकार के पहले वर्ष को लेकर सीधी विधायक ने की प्रेस वार्ता

SIDHI NEWS: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अपने पहले वर्ष को विकास और सुशासन के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में चिह्नित किया है। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करने के लिए सीधी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसे स्थानीय विधायक रीती पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने संबोधित किया।
सुशासन और विकास पर केंद्रित सरकार

SIDHI NEWS: सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार का यह पहला वर्ष प्रदेश में सुशासन,विकास और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” मंत्र को साकार करते हुए सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिनसे प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्य़मंत्री जनकल्याण अभिय़ान से करोड़ों को लाभ
SIDHI NEWS: पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत प्रदेश में शिविरों का आयोजन कर जल संकट समाधान सहित 34 लाभकारी योजनाओं और 11 लक्षित योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष पहल
SIDHI NEWS: विधायक ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण दिया गया है। साथ ही “लाड़ली बहना योजना” के तहत 26 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रूप में 715 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के तहत 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार ऋण वितरित किया गया है।
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
SIDHI NEWS: विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में भी सरकार ने विशेष प्रयास किए हैं। प्रदेश में जल संरक्षण अभियान और जनकल्याण योजनाओं को वार्षिक आधार पर जारी रखने की योजना है।
संभावनाओं से भरे भविष्य की ओर कदम
SIDHI NEWS: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने अपने पहले वर्ष में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। जनता के लिए खुशहाली और विकास सुनिश्चित करने का भाजपा का संकल्प, योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो रहा है।