Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Sidhi News: फांसी पर लटकी छात्रा और दीवार पर लिखा “सब मरोगे”.. फैली सनसनी
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Sidhi News: फांसी पर लटकी छात्रा और दीवार पर लिखा “सब मरोगे”.. फैली सनसनी

divya mistry October 7, 2025

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के बालिका छात्रावास में 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 16 वर्षीय कल्पना जायसवाल, निवासी ग्राम पैगमा थाना बहरी के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब 5 बजे यह घटना घटी, जिससे पूरे छात्रावास में सनसनी फैल गई।

Sidhi News
Sidhi News

Sidhi News: दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे पर लटकी

पुलिस के अनुसार, छुट्टियों में घर जाने के बाद कल्पना शनिवार को ही छात्रावास लौटी थी। वह कृषि संकाय की छात्रा थी। घटना के समय उसकी दो सहेलियां बाजार गई थीं, जिन्होंने लौटने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अधीक्षिका अमृता सिंह को सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया, और दरवाजा तोड़ने पर छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

Sidhi News: मामले को और रहस्यमय बना दिया

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन कमरे के बाहर गैलरी की दीवार पर “सब मरोगे” लिखा मिला, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

Sidhi News: इसकी न्यायिक जांच आवश्यक है

घटना के बाद छात्रावास में गमगीन माहौल है। अधीक्षिका अमृता सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, स्टूडेंट एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि छात्रा की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी न्यायिक जांच आवश्यक है।

Sidhi News: बारीकी से छानबीन कर रही

कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दीवार पर लिखे संदेश के आधार पर हर पहलू पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बरेली बवाल पर सियासी संग्राम: AAP नेताओं का हाउस अरेस्ट, अखिलेश यादव के दौरे की तैयारी
Next: उत्तराखंड में अग्निवीर योजना पर सियासत तेज, कांग्रेस और बीजेपी में मतभेद

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.