पी.एल मिश्रा,संवाददाता,सीधी
SIDHI BREAKING: रामपुर नैकिन के ग्राम पटेहरा में 132 केवी हाई टेंशन टावर खड़ा करते समय बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे टावर अचानक बीच से टूट गया जिससे ऊंचाई पर काम कर रहे 9 मजदूर नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया

SIDHI BREAKING: हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया।
70 फीट की ऊंचाई से गिरे मजदूर

SIDHI BREAKING: मौजूदा लोगों के अनुसार मजदूर टावर पर लगभग 70 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे थे। अचानक टावर बीच से टूट गया, जिससे सभी मजदूर नीचे गिर पड़े।
1000 किलोमीटर दूर से आए थे मजदूर
SIDHI BREAKING: जानकारी के अनुसार हादसे में घायल और मृतक मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं थे। ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल से काम करने के लिए यहां आए थे।
दो सगे भाइयों की मौत

SIDHI BREAKING: हादसे में जान गंवाने वाले दो मजदूर सगे भाई थे जो पिछले तीन सालों से मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे थे।
प्रशासन ने शुरू की जांच
SIDHI BREAKING: रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
