Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor : सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनेगी जान्हवी कपूर की जोड़ी, ‘परम सुंदरी’ में दिखेंगे साथ
  • एंटरटेनमेंट

Sidharth Malhotra Janhvi Kapoor : सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनेगी जान्हवी कपूर की जोड़ी, ‘परम सुंदरी’ में दिखेंगे साथ

Shubh Labh October 27, 2024

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों, फिल्म ‘दसवी’ के डायरेक्टर तुषार जलोटा की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ का हिस्सा होंगे, जो कि एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी।

पहले ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ और जान्हवी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्पाइडर’ में एक साथ काम करेंगे, लेकिन बाद में यह जोड़ी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन गई। इस फिल्म का डायरेक्शन तुषार जलोटा कर रहे हैं, और यह कहानी दो अलग-अलग संस्कृति के लोगों के बीच की एक प्रेम कहानी को दर्शाएगी। यह पहली बार होगा जब जान्हवी और सिद्धार्थ किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

साल 2022 में आई अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवी’ के सफल निर्देशन के बाद तुषार जलोटा अब एक नई और अनोखी कहानी लेकर आए हैं। फिल्म का टाइटल ‘परम सुंदरी’ रखा गया है, और बताया जा रहा है कि इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। अगर सब कुछ प्लानिंग के अनुसार चला तो फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सिद्धार्थ एक अमीर बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे, जबकि जान्हवी एक मॉडर्न आर्टिस्ट के रोल में नजर आएंगी।

दो अलग-अलग संस्कृति की प्रेम कहानी
फिल्म में सिद्धार्थ नॉर्थ इंडिया के एक लड़के और जान्हवी साउथ यानी केरल की लड़की के रोल में नजर आएंगी। यह कहानी दो विभिन्न संस्कृति वाले लोगों के बीच के प्यार को लेकर होगी, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली में शूट होगा, इसके बाद शूटिंग केरल में और बाकी हिस्सा मुंबई के स्टूडियो में फिल्माया जाएगा।

फिल्म के इस अनोखे कॉन्सेप्ट और नई जोड़ी के साथ दर्शकों के लिए ‘परम सुंदरी’ निश्चित रूप से एक खास अनुभव होने वाली है।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का जेल पर तंज, बोले- ‘लंबे टुकड़े-टुकड़े मैं गया हूं मैं’

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Digital arrest fraud : PM Modi Warns Against ‘Digital Arrest’ Frauds in Mann Ki Baat, Emphasizes Cyber Vigilance
Next: CG News: ‘मन की बात’ सुनते हुए सीएम विष्णुदेव साय

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.