Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kiara Siddharth Appeal: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा की फैंस से खास अपील!
  • एंटरटेनमेंट

Kiara Siddharth Appeal: बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा की फैंस से खास अपील!

Hema Gupta July 18, 2025

Kiara Siddharth Appeal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवानी के घर कुछ दिन पहले ही एक नन्हीं परी का आगमन हुआ, दोनों सेलेब्स बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक है, जो कि अब पैरेंट्स बन गए हैं।बताया जा रहा है कि जल्द ही कियारा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की है, कि ‘कोई भी उनकी बेटी की तस्वीरें न लें.. केवल आशीर्वाद दें…’।

Read More: Kiara Siddharth Became Parents: कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजी किलकारी, कपल ने शेयर की खुशखबरी…

आपको बता दें कि, कियारा को सोमवार को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, और कियारा ने मंगलवार 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया।

कियारा और सिद्धार्थ की पैपाराजी से अपील…

बेटी के जन्म के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। सूत्रो के अनुसार, इस खुशी के चलते उन्होंने सभी को मिठाईयां बांटी और उस मिठाई के डिब्बों पर एक मैसेज लिखकर लोगों से अपील करते हुए लिखा कि- “हमारी नन्ही परी आ गई है। इस खास पल का जश्न मनाने के लिए बस कुछ मीठा। प्लीज तस्वीरें ना क्लिक करें, सिर्फ आशीर्वाद दें। कियारा और सिद्धार्थ।”

सिद्धार्थ ने अपनी स्टोरी में एक पोस्ट कर अपील करते हुए उसमें लिखा था कि-

“हम सभी आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं; हमारा दिल सचमुच भर गया है।

माता-पिता बनने के इस नए सफर में अपने पहले कदम को रखते हुए, हम आशा करते हैं कि हम एक परिवार के रूप में इसका भरपूर आनंद उठा पाएंगे। अगर यह ख़ास पल प्राइवेट रहे, तो यह हमारे लिए बहुत मायने रखेगा।

तो, कृपया कोई फोटो क्लिक न करें, केवल आशीर्वाद दें!

आपके समर्थन के लिए धन्यवाद

प्यार, कियारा और सिद्धार्थ”

कपल ने दी थी पैरेंट्स बनने की जानकारी…

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जोइंट्स अकाउंट से बेबी गर्ल के आने की जानकारी दी। फैंस भी उन्हें पैरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहें हैं।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कपल ने एक पोस्ट में लिखा कि- ‘हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

फैंस ने दी थी बधाइयां….

यह खुशखबरी सुनते ही लोगों के अंदर बच्ची की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं और साथ ही जमकर बधाइयां दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ‘Bestttttt!!!!!!! Badhai ho mummy daddy ko! Congratulations 🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈’, एक यूजर ने लिखा कि- ‘from co stars, to girlfriend-boyfriend, to getting married and now having a baby🥹💗 you guys have come such a longggg way❤️🧿’, एक ने लिखा – ‘Happiest . What a news 😍 . Our kukkad kamal da Sid became dad 😍’, वहीं एक ने लिखा कि- ‘Sid’s bday 16th Jan 1985 , Ki’s bday 31st July . 31-16 = 15 , Baby Malhotra born 15th July ❤️’।

फरवरी में दी थी गुड न्यूज…

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जारिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा कि-” हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार 👼 जल्द आ रहा है❤️🧿🙏🏻”,

Read More: DC vs RCB WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दूसरा मुकाबला..

शादी के 2 साल बाद उनके घर में जल्द ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनके घर में खुशी का महौल, फैंस और कई एक्टर्स – एक्ट्रेसेस ने उन्हें बधाईयां दी।

सिद्धार्थ ने 2023 में की थी शादी..

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फ़रवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: 48 घंटे में 4 मर्डर से दहली राजधानी
Next: Meta ने कर्नाटक CM को ‘मृत’ बताया: ट्रांसलेशन से मचा बवाल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.