Side Effects of Excessive Exercise: आजकल हर कोई फिट और पतला दिखना चाहता है। जिसकी वजह से लोग जिम और फिटनेस सेंटर की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। एक्सरसाइज़ करना निस्संदेह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करना आपके शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है? विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक व्यायाम करने से शरीर में कई प्रकार की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। आइए जाने ज्यादा एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है।
Read More: Benefits of Corn: कार्न वजन घटाने से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद…
ओवरएक्सरसाइज हो सकती है जानलेवा…
जब कोई व्यक्ति जरुरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत करता है, तो शरीर पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। यह स्थिति ओवरएक्सरसाइज या ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम (OTS) कहलाती है। यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर को आराम और रिकवरी का समय नहीं मिल पाता, जिससे मांसपेशियों, हड्डियों, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

ओवरएक्सरसाइज से हो सकती है, ये बीमरी..
हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा…
पतला होने के चक्कर में ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते है, जिससे इसका सबसे पहला असर दिल पर पड़ता है। हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक व्यायाम करने से हृदय की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है और हार्ट रेट हमेशा ऊंचा बना रहता है। लंबे समय तक ऐसा रहने से एरिदमिया (Arrhythmia) यानी दिल की धड़कन में अनियमितता हो सकती है। इसके अलावा, कुछ मामलों में कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है।
हड्डियों और जोड़ो पर असर…
अत्यधिक व्यायाम करने से हड्डियों और जोड़ों पर भी अधिक दबाव पड़ता है। इससे स्ट्रेस फ्रैक्चर (Stress Fracture), ऑस्टियोआर्थराइटिस और जोड़ों में सूजन की शिकायत हो सकती है। जो लोग बिना पर्याप्त आराम और पोषण के वर्कआउट करते हैं, उनके लिए यह जोखिम और भी अधिक बढ़ जाता है।
हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन स्वास्थ्य…
ओवरएक्सरसाइज करने से हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ सकता है। खासकर महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकल प्रभावित हो सकता है, जो भविष्य में बांझपन (Infertility) की वजह बन सकता है। पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिर सकता है, जिससे यौन स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सावधान रहें।

इम्यून सिस्टम पर असर..
शरीर को लगातार थकावट में रखने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकती है। इसका मतलब है कि ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। संक्रमण, बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। लेकिन गंभीर समस्या भी झेलना पड़ सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव..
एक्सरसाइज से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का दावा तो किया जाता है, लेकिन जब यह आदत जुनून बन जाए, तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ज्यादा वर्कआउट करने वाले कई लोगों में एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद की समस्या और ईटिंग डिसऑर्डर जैसी मानसिक समस्याएं हो जती हैं।
रैबडोमायोलिसिस – एक छिपा हुआ खतरा..
ओवरएक्सरसाइज का एक और गंभीर परिणाम रैबडोमायोलिसिस है। यह एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें मांसपेशियों के टूटने से उनका प्रोटीन और अन्य टॉक्सिन्स खून में घुल जाते हैं और किडनी फेल हो सकती है। यह समस्या खासकर तब होती है जब कोई व्यक्ति अचानक बहुत ज्यादा या बहुत तेज़ एक्सरसाइज करता है।
Side Effects of Excessive Exercise: कब समझें कि आप ओवरएक्सरसाइज कर रहे हैं?
1. लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना।
2. नींद न आना या बार-बार नींद खुलना।
3. भूख में कमी या वजन का तेजी से घटना।
4. मांसपेशियों में लगातार दर्द या सूजन।
5. हार्ट रेट का सामान्य से ऊँचा बने रहना।
6. किसी भी काम में मन न लगना।

Side Effects of Excessive Exercise: क्या है समाधान?
एक्सरसाइज को संतुलित और संयमित तरीके से करना सबसे जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी उम्र, स्वास्थ्य और फिटनेस लेवल के अनुसार वर्कआउट प्लान करना चाहिए। हफ्ते में कम से कम एक या दो दिन का रेस्ट लेना जरुरी होता है, जिससे शरीर खुद को रिकवर कर सके।
साथ ही, सही खान-पान, हाइड्रेशन, पर्याप्त नींद और स्ट्रेचिंग वॉर्मअप जैसी चीजें भी फिटनेस रूटीन का हिस्सा होनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित है या पहले से कोई हेल्थ कंडीशन है, तो उसे डॉक्टर या ट्रेनर की सलाह से ही एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए।
