Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Side Effects of Eating Maggi: मैगी खाने से होते है ये नुकसान, जानिए किस तरह करें इस्तेमाल…
  • Lifestyle

Side Effects of Eating Maggi: मैगी खाने से होते है ये नुकसान, जानिए किस तरह करें इस्तेमाल…

Hema Gupta May 3, 2025

Side Effects of Eating Maggi: फास्ट फूड की दुनिया में अगर कोई एक नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, तो वो है मैगी। जल्दी में तैयार हो जाने वाली इस इंस्टेंट नूडल्स ने बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर वर्ग के लोगों को काफी पसंद है। ऑफिस में जल्दी में, रात को भूख लगने पर, बच्चों के टिफिन में या घर में कुछ न बनाने का मन हो तो मैगी एक आसान और जल्दी बन जाने वाली डिस है। लेकिन मैगी खाने से स्वास्थ को काफी लाभ होता है।

Read More: Benefits of Hing: सेहत और खाने के स्वाद को बनाए बेहतर…

ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से भरपूर…

मैगी को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी तत्व हृदय रोग, मोटापा, और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को जन्म देते हैं। बार-बार सेवन करने से यह धमनियों को बंद कर सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

Side Effects of Eating Maggi: पाचन तंत्र पर असर…

मैगी को तैयार करने के लिए जो आटा इस्तेमाल होता है वह मैदा (रिफाइंड फ्लोर) होता है, जो बेहद कम फाइबरयुक्त होता है। मैदा पचने में कठिन होता है और लगातार सेवन करने से पेट की समस्याएं जैसे – कब्ज, अपच, गैस व एसिडिटी आदि होता हैं।

अधिक मात्रा में नमक (सोडियम) का सेवन..

मैगी में नमक (सोडियम) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक सर्विंग मैगी में लगभग 800 से 900 mg सोडियम होता है, जबकि WHO द्वारा निर्धारित एक दिन की अधिकतम सीमा 2000 mg है। अत्यधिक सोडियम सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या, जलन और डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

मैगी में मौजूद मोनोसोडियम ग्लूटामेट…

इंस्टेंट नूडल्स में अक्सर एक केमिकल मिलाया जाता है, जिसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) कहा जाता है। इसका इस्तेमाल स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

हालांकि, एफएसएसएआई (FSSAI) जैसे नियामक संस्थानों ने मैगी में एमएसजी की मात्रा को सुरक्षित बताया है, फिर भी यह केमिकल कुछ लोगों में एलर्जी, सिरदर्द, सीने में जलन, और मतली जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

वजन बढ़ाए…

मैगी में कैलोरीज अधिक होती हैं और पोषण बेहद कम। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फैट और नमक का संतुलन बेहद गलत ढंग से होता है। अगर आप नियमित रूप से मैगी खाते हैं, खासतौर पर बिना किसी शारीरिक गतिविधि के, तो इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा?

2015 में मैगी को लेकर काफी विवाद हुआ था, जब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसकी बिक्री पर भी रोक लगा दी थी। जांच में यह पाया गया कि कुछ बैचों में लेड (सीसा) की मात्रा मानक से अधिक थी। इससे लोगों को काफी नुकसान पहुंच सकता था।

1. मानसिक विकास में रुकावट।
2. किडनी और लिवर डैमेज।
3. बच्चों में IQ लेवल कम होना।

हालांकि वर्तमान में मैगी को जांच के बाद दोबारा बाजार में लाया गया, लेकिन इससे पता चलता है, कि पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड्स हमेशा सुरक्षित नहीं होते।

Diet to lose belly fat

बच्चों की सेहत पर असर…

मैगी बच्चो को खूब पसंद होती है, और वो ज्यादातर नूडल्स खाने की मांग करते है। और वो रोएं न इसके लिए जब वो मांगते है, उन्हें मैगी बनाकर दे दी जाती हैं। इससे वे घर के पौष्टिक खाने को पसंद नहीं करते और इससे उनके स्वास्थ पर प्रभाव पड़ सकता है।

क्या कभी-कभार खाना सही है?

रिपोर्ट के अनुसार, अगर मैगी या अन्य इंस्टेंट नूडल्स को कभी-कभार खाया जाए, तो वह इतना नुकसान नहीं करता। लेकिन जब यह आदत बन जाए, खासकर बच्चों और युवाओं में, तब यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।

इस तरह से बनाकर खा सकते है…

1. मैगी में हरी सब्जियां मिलाकर खाएं।
2. नमक कम डाले।
3. फ्राइड नूडल्स की बजाय स्टीम्ड या उबली चीजें चुनें

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: All Pakistani Actors Accounts Blocked: अब आतिफ असलम से लेकर मावरा, फवाद सभी पकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट हुए ब्लॉक…
Next: Tiger attack Balaghat: बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.