Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान…

Hema Gupta May 30, 2025

Asian Athletics 2025: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। साउथ कोरिया के गुमी शहर में चल रही इस प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में 8:20.92 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता और भारत को इस इवेंट में 36 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया।

Read More: Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी…

1989 के बाद पहला गोल्ड, अविनाश ने रचा इतिहास..

भारत ने पिछली बार इस स्पर्धा में 1989 में गोल्ड जीता था, जब दीना राम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उससे पहले 1975 में हरबेल सिंह इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अविनाश की यह जीत भारतीय एथलेटिक्स के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

गोल्ड जीतने के बाद अविनाश ने कहा –

“मुझे गोल्ड मेडल जीतने का पूरा भरोसा था, क्योंकि मैं इस क्षेत्र में बेस्ट था”

ज्योति याराजी की रफ्तार ने दिलाया एक और गोल्ड..

भारत की स्टार महिला एथलीट ज्योति याराजी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर हर्डल्स रेस को 12.96 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ समय भी रहा, जो उनके पिछले रिकॉर्ड 12.99 सेकंड से बेहतर है।

गुलवीर सिंह ने खोला गोल्ड का खाता..

इस चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड गुलवीर सिंह ने दिलाया। उन्होंने 10,000 मीटर रेस में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। गुलवीर भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी हैं और इस जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में भारत के लिए शानदार शुरुआत की।

पूजा को सिल्वर, लिली चौथे स्थान पर..

महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भारत की पूजा ने 4 मिनट 10 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं, दिल्ली की लिली दास इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में चीन की ली चुनहुई ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत की कुल मेडल टैली: दूसरे स्थान पर भारत..

अब तक भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 14 मेडल जीते हैं। इसमें शामिल हैं-
5 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज भारत मेडल टैली में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इससे पहले 2023 में भी भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Paresh Rawal 70th Birthaday: ‘बाबूराव’ का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर…
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘एक संवाद वीर सैनिकों के साथ’ कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.