Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन, लगाए देश तोड़ने के आरोप
  • मध्य प्रदेश

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन, लगाए देश तोड़ने के आरोप

Aditya Mishra July 6, 2025

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी  में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतादें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए। सभी नेताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम मोहन ने गिनाई डॉ. मुखर्जी की उपलब्धियां

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti:
Shyama Prasad Mukherjee Jayanti:

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व अद्वितीय था। उन्होंने विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त की और फिर देश की सेवा में लग गए। कांग्रेस छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने जनता पार्टी के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना की और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने दो बड़ी गलतियां कीं। पहली, देश का विभाजन और दूसरी, कश्मीर को अंधकार में डालने का पाप। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ‘एक विधान, एक प्रधान’ का नारा देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की और कश्मीर में पासपोर्ट की बाध्यता खत्म कराने के लिए आंदोलन किया।

डॉ. मुखर्जी को दी अमरता की संज्ञा

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: कार्यक्रम के अंत में सीएम मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें… के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का विचार और संघर्ष हमेशा देश को प्रेरणा देता रहेगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी इस दौरान उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

read more: हेमंत खंडेलवाल बने MP BJP अध्यक्ष | क्या गुटबाजी बनेगी चुनौती?

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका…
Next: भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बराबरी वाला देशः गरीबी दर घटकर सिर्फ 2.3%

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.