Shujalpur completes 100 years: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर पालिका परिषद, शुजालपुर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “शताब्दी वर्ष समारोह” में सहभागिता की और कार्यक्रम को संबोधित किया।

लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है- मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की भगवान जटाशंकर महादेव की कृपा से शुजालपुर,जनसेवा और लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
सभी नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं

Shujalpur completes 100 years: जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुजालपुर गौरव दिवस ‘शताब्दी समारोह’ में भोपाल से वर्चुअली जुड़कर सभी नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा की यह शताब्दी वर्ष, क्षेत्र के हर नागरिक के सम्मान, हमारी विरासत, उपलब्धियों और सामूहिक संकल्प का उत्सव है।
READ MORE: रंग लाई CM डॉ मोहन की पहल,रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी
